कार से जा रहे थे सालासर, झुंपा के पास जीप ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, 5 लोग घायल
गांव झुंपा के नजदीक रविवार की रात सालासर जा रहे श्रद्धालुओं की एक कार अाैर तेज रफ्तार जीप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जबकि एक पांच माह की बच्ची की मौत हो गई। आरोपी जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायलों को वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए हिसार में दाखिल करवाया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक किकराल निवासी दारासिंह वर्मा अपनी प|ी सुशीला, पांच माह की बेटी वंशिका और हिसार निवासी अपने धर्मभाई महेंद्र जांगड़ा अाैर उनकी प|ी और बेटी के साथ निकटवर्ती गांव किकराल से सालासर स्थित बालाजी के मंदिर में माथा टेकने के लिए कार लेकर रवाना हुए थे। जैसे ही वे झुंपा कलां के पास राजस्थान बॉर्डर के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार जीप ने पहले तो उनसे अपनी जीप आगे निकाली और अचानक मोड़ लिया जिससे उनकी कार और जीप की टक्कर हो गई। हादसे का शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने पांच माह की बच्ची वंशिका को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दारासिंह के अलावा उनकी प|ी सुशीला, हिसार निवासी महेंद्र, हेमलता और रिंकू घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।