पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hansi News Haryana News Salon And Grocery Store Owner Arrested For Refusing To Give Goods Cutting Hair Of Dalits In Bhatla Social Boycott Case

भाटला सामाजिक बहिष्कार के मामले में दलितों के बाल काटने, सामान देने से इनकार करने पर सैलून और किरयाणा स्टोर मालिक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाटला के बहुचर्चित सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार है। गिरफ्तार लोगों में एक सैलून संचालक और दूसरा किरयाणा स्टोर मालिक है। आरोप है कि सामाजिक बहिष्कार के चलते सैलून संचालक ने बाल काटने और किरयाणा स्टोर मालिक ने सामान बेचने से इनकार कर दिया था। भाटला के युवक विकास ने दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कराया था। भाईचारा कमेटी के सदस्यों को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने अब दो आरोपियों सैलून संचालक सुभाष और स्टोर मालिक रामनिवास को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भाटला में सामाजिक बहिष्कार में सैलून संचालक सुभाष और किरयाणा स्टोर मालिक रामनिवास का इनकार शिकायतकर्ता विकास के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया। इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर विकास ने बहिष्कार प्रकरण में पुलिस को शिकायत दी थी। मामले की तफ्तीश के लिए शिकायतकर्ता और दुकानदारों के वॉयस सैंपल लिए गए थे। मधुबन लैब में जांच के दौरान वॉयस सैंपल में तीनों की आवाज मैच हुई।

सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई

भाटला सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में जय भगवान सोढ़ी, विकास, राजेश, अजय भाटला, अमिताभ दाहिया व सुनील ने सुप्रीम कोर्ट में सामाजिक बहिष्कार प्रकरण की जांच हांसी पुलिस से लेकर सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच टीम से करवाने बारे याचिका दायर की थी। हरियाणा सरकार के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच हरियाणा से बाहर गुजरात तथा यूपी पुलिस से करने की बात कही थी। इसके बाद हांसी पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई का दबाव बना हुआ था।

लिए थे आरोपियों के वॉयस सैंपल

अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि आदेश के बाद हांसी पुलिस ने 1 नवंबर 2018 को विकास की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद 1 साल से अधिक समय तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। फिर अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी रामनिवास, सुभाष तथा शिकायतकर्ता विकास के वॉयस सैंपल लिए।

सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट लाई पुलिस।
खबरें और भी हैं...