भाटला सामाजिक बहिष्कार में सैलून और किरयाना स्टोर मालिक गिरफ्तार
भाटला के बहुचर्चित सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार है। गिरफ्तार लोगों में एक सैलून संचालक और दूसरा किरयाना स्टोर मालिक है।
आरोप है कि सामाजिक बहिष्कार के चलते सैलून संचालक ने बाल काटने और किरयाना स्टोर मालिक ने सामान बेचने से इनकार कर दिया था। भाटला के युवक विकास ने दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कराया था। भाईचारा कमेटी के सदस्यों को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने अब दो आरोपियों सैलून संचालक सुभाष और किरयाना स्टोर मालिक रामनिवास को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।