पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Satyavan Became The Head Of The District Committee Of Mechanical Employees Union Hisar

मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी हिसार के प्रधान बने सत्यवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी हिसार का त्रिवार्षिक चुनाव राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा की सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से जापान सिंह को चेयरमैन, सत्यवान बधाना को प्रधान, सुरेश डाबला वरिष्ठ उपप्रधान, सुशील कुमार खुंडिया जिला सचिव, विजय बिश्नोई कैशियर, रणधीर कुण्डू संगठन सचिव चुने गए। राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई इस दौरान अजीत सिंह फौजी, इंद्रराज फौजी, रामनिवास पाली, संदीप पानू, सत्यवान कुंभा, साहबूराम, चांदराम चहल, अनिल कुमार, ताराचंद, सुशील शर्मा व राजेंद्र सिंह सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...