पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Shaheed Bhagat Singh Ekta Welfare Committee Honored The Promising Daughters Of The Village

शहीद भगत सिंह एकता वेलफेयर समिति ने गांव की होनहार बेटियों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुलखनी | शहीद भगत सिंह एकता वेलफेयर समिति राजली ने महिला दिवस के अवसर पर गांव की होनहार बेटियों को सम्मानित किया। गांव की ही ऐसी बेटियां जो अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए नौकरी करती हैं या जिन बच्चियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिला और लड़कियां सबको शहीद भगत सिंह एकता वेलफेयर समिति ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्या एडवोकेट नम्रता गौड़, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त पर्वतारोही अनिता कुण्डू, निर्मला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू कुमारी समेत सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एएनएम बिमला चहल ने सभी का स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य एडवोकेट नम्रता गौड़ ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए।
खबरें और भी हैं...