मास्क की ब्लैकमार्केटिंग पर दुकानदारों को नोटिस
हिसार। ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी ने मास्क की ब्लैक मार्केटिंग पर नागोरी गेट एरिया स्थित पॉल मेडिकॉज और नेशनल सर्जिकल के दुकानदारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। मास्क को ज्यादा कीमत पर बेचने, बिना उत्पादन तिथि, एमआरपी सहित अन्य जानकारियां कवर पर अंकित नहीं थी। इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस की आड़ में मास्क और सेनिटाइजर की काफी कमी है। इसका फायदा उठाकर दुकानदारों ने एमआरपी से ज्यादा दाम पर यह सामान बेचना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर ड्रग व हेल्थ टीम ने उक्त दुकानों पर बोगस ग्राहक भेजा था।