- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Adampur News Haryana News Shrimad Bhagwat Is A Story That Brings Peace To The Mind By Listening Kuldeep Shastri
श्रीमद्भागवत एक ऐसी कथा है जिसे सुनने से मन को शांति मिलती है : कुलदीप शास्त्री
स्थानीय कॉलेज रोड स्थित श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में श्री राम आश्रम शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कालांवाली से पधारे कुलदीप शास्त्री ने उपस्थित श्रद्घालुओं के समक्ष श्रीकृष्ण की जन्म स्थली वृंदावन धाम की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि वृंदावन कोई साधारण वन नहीं है। जहां भगवान श्री ने अपनी लीलाओं से सबका मन मोह लिया था।
महाराज श्री ने कथा की मीमांसा करते हुए कहा कि नंदोत्सव अर्थात श्री कृष्ण जन्म से पहले नवम स्कंध के तहत राम कथा सुनायी और कहा कि भागवत में श्रीकृष्ण जन्म से पहले राम कथा की चर्चा इसी कारण कही गई है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा जीवन राम की तरह नहीं रहेगा तब तक श्री कृष्ण कथा हमें समझ नहीं आयेगी। शास्त्री जी ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे सुनने ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है। अपने शरीर में भरी मेल को साफ करने के लिए अगर इसे मन से ग्रहण करें तो यह अमृत के समान है।