पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Sofas Made From The Flowers And Vines Of Shaheed Bhagat Singh Park Of Surajmal Enclave

सूरजमल एनक्लेव के शहीद भगत सिंह पार्क के फूल और लताओं से बनाए सोफों ने मोहा मन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौधरी सूरजमल एनक्लेव में पार्क में रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के फूलों और लताओं से बने साेफाें ने मेयर गौतम सरदाना का मनमोह लिया। मेयर गौतम सरदाना पार्क की सुंदरता देखकर बेहद खुश हुए और पार्क के माली सत्यवान को मीठा खिलाकर शाबाशी दी। इतना ही नहीं, बागवानी इंचार्ज नरेंद्र को आदेश दिए कि पार्क की स्पेशल वीडियोग्राफी करवाएं और दूसरी पार्क समितियों को वास्तविक सुंदरता से अवगत करवाएं। कैसे पार्कों को खूबसूरत बनाया जाता है। सोमवार को मेयर गौतम सरदाना ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम एसई रामजीलाल, एक्सईएन एचके शर्मा, एमई प्रवीण कुमार, पार्षद कविता केडिया, पार्षद जयप्रकाश उर्फ जेपी मौजूद रहे।

मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहर की विभिन्न पार्क समितियां पार्कों को सुंदर बनाने में दिल लगाकर काम कर रही है। नई तकनीकों और फूलों व पौधों की नई किस्मों के साथ पार्क समितियों व वेलफेयर एसोसिएशन पार्कों को सुंदर बना रही है। जिस तरह से शहर की विभिन्न समितियों व संस्थाएं पार्कों को सुंदर व हरा-भरा बनाने में लगी हुई है। वह काबिले तारीफ है। मुझे उम्मीद है कि इसी प्रकार मेरे शहरवासी पार्कों व पर्यावरण को लेकर जागरूक रहें और अपने साथियों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ पार्कों में बैंच, झूले आदि की कमी थी, जो जल्द ही पूरी करवाई जाएगी। पार्क समितियों, वेलफेयर एसोसिएशन व संस्थाओं को पार्क की देखरेख करने के लिए हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

प्रथम आने वाले पार्क को ~2 लाख का पुरस्कार मिलेगा

नगर निगम एसई रामजीलाल ने कहा कि पार्क प्रतियोगिता में पहले 35 पार्काें का निरीक्षण किया था। सोमवार को 18 पार्कों का निरीक्षण किया गया। विभिन्न पार्क समितियों व संस्थाओं के बीच में कड़ा मुकाबला बना हुआ है। हर कोई अपने स्तर पर पार्कों को बेस्ट बनाने में लगा हुआ है। प्रथम आने वाले पार्क को दो लाख रूपये, द्वितीय आने वाले पार्क को डेढ़ लाख रूपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा। वहीं सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 50 हजार व 25 हजार रूपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार खुबसूरती, रखरखाव के अलावा सफाई, सेग्रीगेशन व कंपोस्टिंग आदि के पैमानों पर पार्कों को अंक प्रदान किए जाएंगे। इन्हीं आधार पर विजेता पार्कों की घोषणा की जाएगी।

इन पार्कों का लिया जायजा

माडल टाउन के रोज गार्डन, गुलमोहर पार्क, पाठक पार्क, सेठी पार्क, सेंट्रल पार्क, सरस्वती पार्क, सनातन धर्म पार्क, तोशाम रोड महर्षि दयानंद पार्क, सेक्टर 9-11 कनेर पार्क, मॉडल पार्क, सेक्टर 9-11 हाउस नंबर 194-195 के सामने, चौधरी सूरजमल एनक्लेव के शहीद भगत सिंह पार्क, हाउस बोर्ड का शहीद उधम सिंह पार्क, सेक्टर 14 के सुभाष पार्क, महर्षि दयानंद पार्क और श्री बालाजी पार्क का निरीक्षण किया।

सेक्टर 14 में पार्क को संभाल रहे दिव्यांग

सेक्टर 14 में रामचाट भंडार के पीछे सेक्टर को सबसे बड़ा पार्क है। पार्क को देखकर मन खुश हो जाता है। हैरानी की बात है कि एक दिव्यांग युवक पार्क को हरा भरा बनाने की जिम्मेदारी संभाले हुए है। उसे सुनाई नहीं देता है, लेकिन हरियाली उसका दिल मोह लेती है। रोहताश ने बताया कि पार्क की देखभाल के लिए वह नियमित रूप से काम करता है। पार्क का एक गेट किन्हीं कारणों से टूट गया था। कोई बेसहारा पशु पार्क में नुकसान न करें, इसलिए तीन से चार घंटे खुद चौकीदारी की। वहीं चौधरी सूरजमल एनक्लेव में माली सत्यवान का जज्बा काबिले तारीफ है।

पार्काें का निरीक्षण करते हुए मेयर व नगर निगम के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...