पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली निगम के कुछ अधिकारी दबाना चाहते हैं मामला : प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सब अर्बन हांसी में रोषस्वरूप गेट मीटिंग चौथे दिन जारी रही। मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट के कैशियर अनिल शर्मा ने की। संचालन सब यूनिट सचिव जोनी कुमार ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सूरजमल शर्मा ने कहा कि लाइनमैन बिजेंद्र को करंट लगने के मामले में निगम प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिस कारण यूनियन और कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि निगम के कुछ अधिकारी मामले को दबाना चाहते हैं जिसे यूनियन किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। यूनियन एक बार पुन: निगम प्रशासन से इस मामले की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से करवाने व इस मामले में शामिल अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग करती है।

मीटिंग को मुख्य रूप से जगदीश जाखड़ सब अर्बन प्रधान, रमेश कुमार सिटी प्रधान, वेदपाल शर्मा सिसाय प्रधान, सुमित कुमार उपप्रधान, आजाद सिंह नारनौंद सचिव, प्रवीण कुमार सह सचिव आदि ने संबोधित किया।

सब अर्बन कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...