पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्रेसेज और बैग्स के साथ मेकअप में भी स्पार्कल की चमक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शूज में भी ग्लिटर का यूज भा रहा गर्ल्स को

शूज और स्लीपर्स में भी ग्लिटर्स का इस्तेमाल कॉलेज गोइंग गर्ल्स को भा रहा है। गर्ल्स इन्हें अपनी आउटफिट्स के साथ मैच करके कैरी करती दिख रही हैं। इसमें कलर्स में भी कई वैरायटी अवेलबल हैं।

सिटी रिपोर्टर } पुरानी फिल्मों में कपड़ों में ग्लिटर्स का खूब इस्तेमाल देखने को मिलता था। इसके बाद कुछ समय के लिए ग्लिटर्स अाउट ऑफ ट्रेंड भी हुआ। मगर अब एक बार फिर ग्लिटर्स का ट्रेड लौटा है। इस बार कपड़ों के साथ-साथ ड्रेसेज और शूज में ग्लिटर्स का इस्तेमाल देखने को मिल रहा है, जिन्हें कॉलेज गोइंग गर्ल्स सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं।

राजगुरु मार्केट स्थित एक शॉप के ऑनर ने बताया ग्लिटर्स में डिफरेंट वैरायटी ड्रेसेज, ज्वेलरी, शूज अौर बैग्स अवेलेबल हैं। जिससे गर्ल्स के पास फंक्शन और ओकेजन के अनुसार ग्लिटर्स में कई आॅप्शन अवेलेबल हैं। ये र्स्पाकल लगी ड्रेसेज डिफरेंट कलर्स में भी हैं, जिसमें गर्ल्स सबसे ज्यादा पिंक, ग्रीन और ब्लू कलर्स ड्रेसेज को कैरी करना पसंद कर रही हैं।
खबरें और भी हैं...