- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Special Girdawari Will Be Provided In Villages Where Hail Damage Has Caused Damage To Crops Gangwa
जिन गांवों में ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान हुआ वहां करवाई जाएगी स्पेशल गिरदावरी : गंगवा
हिसार| प्रदेश के जिन गांवों में ओलावृष्टि से फसलों काे नुकसान हुआ वहां स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी। यह बात हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कही। वह बुधवार को नलवा हलका के दर्जनभर गांवों का दाैरान ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे। इस बीच उन्हाेंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे 15 मार्च को पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में भागीदारी करें। इस दाैरान गांव किरतान स्थित धानक समाज धर्मशाला में नवनिर्मित हॉल कमरे का उद्घाटन भी किया। इस माैके पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश का पिछड़ा वर्ग अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है और पूरे प्रदेश में इस सम्मेलन की चर्चा है।