पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Special Rails Prepared From Soybeans And Mushrooms Will Taste Like Meat Will Not Spoil For 13 Days

मीट जैसा स्वाद देगा साेयाबीन और मशरूम से तैयार विशेष प्रकार का राेल,13 दिन तक नहीं होगा खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मीट का सेवन नहीं करने वाले लाेगाें के लिए विकल्प,वैज रोल का ले सकेंगे स्वाद

मीट का सेवन नहीं करने वाले लाेगाें के लिए खुशखबरी है। अब साेयाबीन औैर मशरूम से तैयार वैज राेल भी मीट जैसा ही स्वाद देगा।

कई साल की लंबी रिसर्च के बाद लुवास के वैज्ञानिक डा. प्रयंक यादव औैर उनकी टीम ने साेयाबीन, मशरूम, गेंहू, मक्की से मीट के स्वाद जैसा ही विशेष प्रकार का राेल तैयार किया है। राेल की खासियत है कि वह फ्रिज में 13 दिन तक सुरक्षित रह सकेगा। साथ ही खराब भी नहीं हाेगा। लुवास के कुलपति डा. गुरदियाल सिंह औैर लाइव स्टाॅक प्राेडक्ट टैक्नाेलाॅजी अाॅफ वेटरनरी साइंस के डायरेक्टर डा. एसएस अहलावत ने बताया कि वैज्ञानिक डा. प्रयंक कुमार औैर उनकी टीम वैज राेल काे तैयार करने में जुटी थी, जिसका स्वाद मीट से तैयार राेल जैसा हाे। जिस पर सफलता प्राप्त कर ली है। वैज राेल काे मीट की तरह ही तैयार किया गया है। इसका स्वाद न सिर्फ मीट जैसा हाेगा, बल्कि इसमें वसा औैर फैट भी नहीं हाेगा। बनावट भी पूरी तरह से मीट से तैयार राेल की तरह ही है।

यहीं नहीं वैज राेल प्राेटीन युक्त है। इसकी खासियत यह है कि यह घर पर भी तैयार किया जा सकता है। कुलपति का कहना है कि वैज रेाल तैयार करने वाले वैज्ञानिकाें का प्रयास सराहनीय है। वैज्ञानिकाें की टीम काे भी सम्मानित किया जाएगा।

अन्य काे भी दी जाएगी ट्रेनिंग


लुवास के पदाधिकारियाें के अनुसार वैज राेल बनाने के लिए जल्द ही अन्य किसानों काे भी ट्रेनिंग दी जाएगी। वैज राेल मीट से तेयार राेल से भी अधिक स्वादिष्ट है।


पशु वध में आए कमी, इसी इसलिए शुरू की थी रिसर्च


लुवास के कुलपति डा. गुरदियाल सिंह के अनुसार राेल के लिए पशुओं का कटान न हाे, इसी काे देखते हुए वैज्ञानिकाें ने वैज राेल के लिए रिसर्च शुरू की थी। वैज राेल बनाने में सफलता के बाद अब मांस के लिए पशुओं का कटान करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वैज राेल से ही मांस जैसे राेल का स्वाद लिया जा सकेगा।

लुवास के वैज्ञानिक द्वारा मीट की तरह साेयाबीन से तेयार िकया गया वैज राेल
खबरें और भी हैं...