पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमद्भागवत कथा और गौकथा 23 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुलखनी | धान्सू गांव में 23 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा व गौकथा का आरंभ गांव की श्रीराधा-कृष्ण गौशाला में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए युवा मंडल के सदस्य नवीन जांगड़ा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा व गौकथा में बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भानीराम मंगला चेयरमैन गौ सेवा आयोग हरियाणा होंगे। जांगड़ा ने बताया कि कथा वाचक श्री योगी बाबा विजय नाथ महाराज करेंगे। इसके अलावा कथावाचक साध्वी सुजाता कृष्ण प्रणामी होंगी। कथा का समापन 30 मार्च को होगा। गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला गौशाला में शेड का शिलान्यास भी करेंगे।
खबरें और भी हैं...