पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा हाथ पर लिखकर ले आई उत्तर, फ्लाइंग ने बनाया यूएमसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणित के पेपर में कसा 30 नकलचियों पर शिकंजा

किसने कितने नकलची पकड़े

{बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग 5

{डीईओ हिसार 22

{एसडीएम फ्लाइंग नारनौंद 2

{प्रश्न पत्र फ्लाइंग 1

परीक्षा को नकल रहित ही किया जाएगा। जो बच्चे अपनी मेहनत से पढ़ते हैं उन्हें उसका फल मिलेगा। दूसरे विद्यार्थी जो नकल के सहारे पास होना चाहते हैं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग हर बार की तरह इस बार भी नकल के सख्त खिलाफ हैं। सभी विद्यार्थियों को मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।\\\'\\\' -धनपत राम, डीईईओ, हिसार।

हिसार | भिवानी बोर्ड द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा के लिए गणित का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग द्वारा 30 नकलचियों पर शिकंजा कसा गया। बोर्ड की फ्लाइंग समेत 4 फ्लाइंग द्वारा सभी बच्चों की यूएमसी बनाई गई। हांसी में वहीं एक छात्रा नकल करने के लिए हाथ पर प्रश्नों के उत्तर लिखकर ले आई। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने उसे पकड़ लिया। छात्रा का यूएमसी बना दिया गया। बोर्ड ने इस बार नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए हर जिले में 20 फ्लाइंग टीम गठित की है।
खबरें और भी हैं...