स्टूडेंट्स ने फूलों की वर्षा में नृत्य का उठाया लुत्फ
हांसी| एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राइमरी विंग में होली महोत्सव मनाया गया। प्री-नर्सरी, नर्सरी व केजी के छात्र-छात्रों ने त्योहार का आनंद उठाया। बच्चों ने फूलों की वर्षा में नृत्य का लुत्फ उठाया। सेल्फी फ्रेम में बच्चों ने विभिन्न मुद्राओं में सेल्फी खिचवाई। आयोजन में प्राइमरी विंग इंचार्ज सुमन झांब, रीतु, अनीता नागपाल, सीमा खन्ना, लाजवंती, पूजा, शैली, कोमल, रजनी यादव, अन्नु आदि रहे।