पत्नी की एक ही रट-बचियां दा ख्याल कर इक बार अंखा तो खोल ले सोनू...
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 फरवरी को नीग्रो द्वारा गोली मारकर मनिंद्र सिंह की हत्या के 21 दिन बाद शुक्रवार अलसुबह शव अमेरिका से उपलाना पहुंचा। गमगीन माहौल में गांव के ही श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे शान ने अपने पिता मनिंद्र को मुखाग्नि दी। जैसे ही शव घर पहुंचा आसपास के लोग और रिश्तेदार अंतिम दर्शन को उमड़े। संस्कार के दौरान पूरा गांव बिलख पड़ा।
मनिंद्र के शव को देखकर प|ी अमनदीप कौर, बेटे शान, बेटी शिरत, बुजुर्ग पिता जोगिंद्र सिंह, माता सर्वजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल था। सोमवार को परिवार द्वारा भोग (तेरहवीं) की रस्म
अदा की जाएगी। गौर हो कि असंध उपमंडल के गांव उपलाना स्थित डेरा साइयां वाले के 28 वर्षीय युवक मनिंद्र सिंह की 22 फरवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित व्हिटिएर सिटी के सेंटा एफई स्प्रिंग रोड के 7-11 डिपार्टमेंटल स्टोर पर एक निग्राे (काला उर्फ अफ्रीकी लुटेरा) ने स्टोर पर लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। 21 दिन से परिजन बेटे के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे। व्हिटिएर सिटी पुलिस ने दो दिन पहले मनिंद्र की हत्या करने वाले आरोपी नीग्रो केवीन हाल को गिरफ्तार किया था। मनिंद्र के साले जोधवीर ने बताया कि अमेरिकन कोर्ट ने हत्या के आरोपी केविन हाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हुईं महिलाएं, जन औषधि केंद्रों की शुरुआत
लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इस क्वेश्चन पेपर से आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।
1. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली से ........... के बीच नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने जा रहा है।
(अ) देहरादून (ब) मनाली
(स) रांची (द) बीकानेर
2. नेशनल डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) की शुरुआत कब हुई थी?
(अ) 1970 (ब) 1975
(स) 1986 (द) 1991
3. बेंगलुरु में इंडिया नैनो कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन का आयोजन किसने किया?
(अ) डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
(ब) जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च
(स) गवर्नमेंट ऑफ कर्नाटका
(द) सभी
4. महिम वर्मा को किस क्रिकेट एसोसिएशन का सेक्रेटरी चुना गया है।
(अ) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश
(ब) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तरप्रदेश
(स) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र
(द) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
5. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) नई दिल्ली
(स) देहरादून (द) मुंबई
6. गुजरात राज्य सरकार ने सूर्या गुजरात स्कीम के लिए कितनी राशि जारी की है?
(अ) 635 करोड़ रुपए (ब) 720 करोड़ रुपए
(स) 864 करोड़ रुपए (द) 912 करोड़ रुपए
7. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) मुंबई
(स) हैदराबाद (द) कोची
8. मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप के साथ मिलकर किस संस्थान ने महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप की शुरुआत की है?
(अ) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद
(ब) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर
(स) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता
(द) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर
9. नारी शक्ति पुरस्कर 2019 से....... महिलाओं को सम्मानित किया गया।
(अ) 15 (ब) 21 (स) 30 (द) 35
10. इंडियन ओशन कमीशन की आधिकारिक भाषा कौन-सी है?
(अ) स्पैनिश (ब) फ्रेंच (स) रशियन (द) इंग्लिश
11. जन औषधि केंद्र स्कीम का लाभ देश भर के कितने जिलों
को मिलेगा?
(अ) 620 (ब) 650 (स) 680 (द) 700
12. अम्मान किस देश में स्थित है?
(अ) जॉडर्न (ब) इजराइल (स) ईराक (द) ईरान
13. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन कौन हैं?
(अ) रजनीश कुमार (ब) उर्जित पटेल
(स) आदित्य पूरी (द) ओलक बाजपेयी
14. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ...... देशों में लॉजिस्टिक बेस शुरू करने जा रही है।
(अ) 4 (ब) 8 (स) 12 (द) 14
15. ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी एशिया के ............... अमीर शख्स हैं।
(अ) पहले (ब) दूसरे (स) तीसरे (द) चौथे
16. यस बैंक के संस्थापक कौन हैं?
(अ) वेणुगोपाल धूत (ब) इंद्रा नुई
(स) राणा कपूर (द) चंदा कोचर
17. भागीरथ मिशन की शुरुआत कब की गई थी?
(अ) 1990 (ब) 1994 (स) 1998 (द) 2002
18. सैनेटरी नैपकिन कंपनियों के लिए डिस्पोजल बैग उपलब्ध कराना कब से अनिवार्य किया जा रहा है?
(अ) मई 2020 (ब) दिसंबर 2020
(स) जनवरी 2021 (द) मई 2021
19. यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एंड हॉर्टिकल्चरल साइंसेस कहां स्थित है?
(अ) कर्नाटक (ब) तेलंगाना
(स) हिमाचल प्रदेश (द) गुजरात
20. पहली बार कोरोना वायरस की पहचान कब हुई थी?
(अ) 1960 (ब) 1964
(स) 1963 (द) 1962
उत्तर :1 अ, 2 स, 3 द, 4 द, 5 ब, 6 द, 7 ब, 8 ब, 9 अ,
10 ब,11 द,12 अ,13 अ,14 अ, 15 ब, 16 स,
17 स,18 स,19 अ, 20 अ.
जंगली जानवरों के नुकसान करने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा
राजधानी हरियाणा | सरकार ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों के नुकसान, आवासों को क्षतिग्रस्त करना, व्यक्ति के मारे जाने, घायल करने, मवेशियों को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजा निर्धारित किया है। शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। अब जहां जंगली जानवरों द्वारा फसलों का 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान किया जाएगा उसमें कृषि-बागबानी और वार्षिक वृक्षारोपण फसलों के लिए बरसात पर आधारित फसलों के नुकसान पर 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर व सिंचाई पर आधारित फसलों के नुकसान पर 13500 रुपए प्रति हेक्टेयर, बारहमासी फसलों के नुकसान पर 18 हजार रुपए प्रति एकड़, रेशम के कीड़ों के पालन में 4800 रुपए प्रति एकड़, इरी मलबेरी और टसर के लिए तो मूगा के लिए 6000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा। जंगली जानवरों द्वारा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त करने वाले आवास के लिए 95100 रुपए, मैदानी क्षेत्र 101900 रुपए प्रति घर, 5200 रुपए व 3200 रुपए प्रति घर तो नष्ट झोपड़ी के लिए 4100 रुपए प्रति झोपड़ी तो घर के साथ मवेशी पालन पर 2100 रुपए प्रति छप्पर मुआवजा देंगे। किसान मरने पर दो लाख, अपाहिज होने पर एक लाख और बच्चे के मरने पर 70 हजार व अपाहिज होने पर 35 हजार का मुआवजा मिलेंगे। पशु को तेंदुआ, लकड़बग्धा व भेड़िए द्वारा मारा जाए तो गाय-सांड को मारने पर 12000, भैंस पर 30000, गांय के बछड़े पर 6000, भैंस के कटड़े पर 7000, भेड़ पर 3000, बकरे पर 3500, ऊंट पर 20 हजार व घोड़ा-घोड़ी को मारने पर 30 हजार मुआवजा मिलेगा
कोरोना वायरस से अलर्ट, हर जिले में उपलब्ध कराई जाएंगी दो एंबुलेंस : विज
राजधानी हरियाणा | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की तथा कोरोना वायरस से संबंधित विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने हर जिला में दो-दो स्पेशल एंबूलेंस का प्रबंध करने, आयुष विभाग द्वारा कैंप लगाकर जागरुकता फैलाने, प्रत्येक जिला को पास के मेडिकल कालेज, जिसमें वेंटीलेटर समेत सभी उपकरण मौजूद हों, से अटैच करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी संदिग्ध का वहां उपचार किया जा सके।
पहलू खां मॉब लिंचिंग : दो नाबालिग दोषियों को 3-3 साल के लिए सुधारगृह भेजा
अलवर। पहलू खां मॉब लिंचिंग मामले में शुक्रवार को दो नाबालिग दोषियों को 3-3 साल के लिए जयपुर के सुधारगृह भेजने का आदेश दिया। फैसले में लिखा कि सुधार गृह में इनकी शिक्षा, कौशल सहित अन्य क्रियाकलाप का आवश्यक रूप से ध्यान रखा जाए। बता दें कि 1 अप्रैल 17 को पहलू खां दाे बेटों के साथ पिकअप में गोवंश लादकर जयसिंहपुर (नंूह मेवात) ले जा रहे थे। बहरोड़ पुलिया के आगे निकलते ही कुछ लोगों ने पिकअप रोककर उनसे मारपीट की थी। अस्पताल में पहलू खां की मौत हो गई थी।
दुखद : 21 दिन बाद अमेरिका से असंध पहुंचा मनिंद्र का शव
2 तस्कर 3 ऊंटों संग काबू
असंध | डेरा साइया वाला में घर पर मृतक मनिंद्र के शव को देख विलाप करती प|ी अमनदीप कौर और माता सरबजीत कौर व अन्य।
भास्कर प्रश्न बैंक - 117
नूंह | नूंह सीएस स्टाफ ने दो तस्करों से तीन ऊंटों को मुक्त कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को नूंह कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद आरोपियों को भौंडसी जेल भेज दिया है।
| 5
हिसार, शनिवार 14 मार्च, 2020
हरियाणा**