- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Narnaund News Haryana News Talented Students Honored At The Annual Ceremony Of The Government School Of Bado Patti
बाडो पट्टी के सरकारी स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा।
बरवाला | डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा रविवार को गांव बाडो पट्टी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर गांव की सरपंच मोनिका देवी ने गांव के विकास कार्यों व भावी योजनाओं की जानकारियां दीं और गांव की मांगें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के समक्ष रखीं। इस पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने गांव की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करवाने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया। कार्यक्रम में गंगवा ने शहीद राजपाल की माता शांति देवी, शहीद जयसिंह की माता कलावती, गांव की सबसे बुजुर्ग महिला धापा देवी, बारूराम व गांव की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।