पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिलावटी तेल की शिकायत पर आमटी झील के पास पकड़े टैंकर, सैंपल लिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी| पुलिस ने अामटी झील के पास तीन टैंकर पकड़े। टैंकर अवैध रूप से लाए जाने और मिलावटी तेल भरे होने की शिकायत पर पकड़े गए। पुलिस ने टैंकर कब्जे में लेकर संबंधित विभागों को सूचित किया। विभागों के अधिकारियों ने मौके पर आकर दो टैंकरों से तेल से सैंपल लिए। जांच के लिए इन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता सविता काजल ने रात को अनाज मंडी पुलिस चौकी को फोन करके कहा कि अमटी तालाब के पास तेल के 3 टैंकरों में से तेल निकाला जा रहा है। उन्हें जानकारी मिली है कि सरसों के तेल में मिलावट की जा रही है। सूचना पर अनाज मंडी पुलिस चौकी से पुलिस मौके से गई और तीनों तेल टैंकरों को अनाज मंडी पुलिस चौकी में लाया गया। दो टैंकरों में सरसों का तेल भरा था और एक खाली था। अनाज मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज भानसिंह ने बताया कि उनके पास रात को सूचना आई थी। तेल की जांच के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग व टैक्स विभाग को सूचित कर दिया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।
खबरें और भी हैं...