ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में वुमन डे पर गर्ल्स को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर
सिटी रिपोर्टर } ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में वुमन-डे के मौके पर कराटे कोच विजेता मुंडालिया ने आधुनिक तकनीक के कराटे के गुर सिखाए। उन्होंने युवतियों को बताया कि कैसे वो मनचलों से अपनी रक्षा कर सकती है तथा मुश्किल माहौल से अपने आप को किन टेक्निक्स के जरिए बाहर निकाल सकती है। इसके साथ ही यह भी बताया कि मनचलों की हरकतों और शरारती तत्वों का सामना करने के लिए सबसे पहले खुद को सशक्त बनाना जरूरी है। ब्लूमिंग डेल्स स्कूल के डायरेक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि स्कूल में इस तरह की क्रियाएं वह समय-समय पर करवाते रहते हैं ताकि बच्चों और युवक-युवतियों में जागरूकता बनी रहे।