पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Teacher39s Union Delegation Met District Elementary Education Officer On Many Issues Including Salary

वेतन सहित कई मुद्दों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला अध्यापक संघ प्रतिनिधिमंडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल वेतन, एलटीसी व मेडिकल के बजट के मामले को लेकर जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला।

इस दौरान बजट के मामले पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम ने कहा कि वेतन के बजट में सेलरी का बजट है परंतु डीए का बजट नहीं है। इसको लेकर मांग की हुई है जैसे ही डीए का बजट आएगा, तुरंत जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलटीसी का बजट आया है उसे सभी ब्लॉक में समान रूप से दे दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल का बजट ब्लॉकों में है उसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वो वरिष्ठता के अनुसार बजट स्कूलों को जारी कर दे। यदि और जरूरत है तो मांग बना कर भेजें। उन्होंने बताया कि मिड डे मील की राशि जारी कर दी गई है। बिजली के बिल की राशि का बजट भी ब्लॉकों में है स्कूल मांग भेज कर लें सकते हैं। एसीपी मामले पर पूछने पर उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मामलों में दिक्कत हो रही है ऑफलाइन मामले किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश बूरा, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयबीर सिंह और प्रेस सचिव प्रमोद कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...