- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Teacher39s Union39s Mass Deputations Postponed Delegation Will Get From Education Minister
अध्यापक संघ का मास डेपुटेशन स्थगित शिष्टमंडल मिलेगा शिक्षामंत्री से
हिसार | सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की कोर कमेटी की बैठक शनिवार काे राज्य प्रधान सीएन भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव जगरोशन ने किया। बैठक में कोरोना वायरस के फैलाव के कारण मास डेपुटेशन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के तहत अब 15 मार्च, रविवार को ही शिक्षामंत्री से मिलने मास डेपुटेशन नहीं जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा जगत के मुद्दे भी कोरोना से कम गंभीर नहीं है, क्योंकि सरकार की संवेदनहीनता के कारण ये भी लाईलाज होते जा रहे है। इसलिए शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों तथा विद्यार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं को नजर अंदाज भी नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए संघ की राज्य कमेटी का 11 सदस्यीय शिष्टमण्डल 15 मार्च को शिक्षामंत्री से मिलने उनके जगाधरी स्थित निवास स्थान पर जाएगा। राज्य प्रधान ने बताया कि शिक्षा मंत्री से मिलने के बाद अागे की घोषणा की जाएगी।
बैठक में संगठन के राज्य उप प्रधान जयबीर सिंह, सह महासचिव प्रभु सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बाटू, प्रचार सचिव वजीर सिंह, संगठन सचिव धर्मेंद्र ढांडा, उप प्रधान अल्का, हिसार जिला प्रधान सुरेन्द्र सैनी व जिला सचिव पवन
माैजूद रहे।