फाग के रंग... न काेरोना का डर, न कौरड़े का
विजेता महिलाओं को टोकनी बांटी
{ सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चली प्रतियोगिता में 36 बिरादरी के महिला-पुरुषों ने भाग लिया और नशे पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई। नशा का सेवन करने वाले की भागीदार पर रोक थी।
{ प्रतियोगिता में दर्शना जाखड़ प्रथम, रोशनी बैनीवाल द्वितीय, सुमन सिवाच तृतीय स्थान पर रही। सास-बहू के गीत गाए।
{ ब्लॉक चेयरमैन सविता जाखड़ मुख्य अतिथि रहीं व अध्यक्षता सरपंच मनीषा मिठारवाल ने की। राजेंद्र सिंह ने विजेताओं को टोकनी देकर सम्मानित किया।
अग्रोहा | कोरोना वायरस के चलते फाग महोत्सव पर जहां कई जगह बड़े कार्यक्रम रद्द कर दिए गए, वहीं कस्बे के गांव कुलेरी में ग्राम पंचायत ने फाग महोत्सव अाैर खेल प्रतियोगिता करवाई। इसमें गांव की 25 महिलाओं व 50 पुरुषों ने हिस्सा लिया और फाग खेलते हुए भाईचारे का परिचय दिया। प्रतियोगिता रेफरी बलवंत सैनिवाल और कमेंटेटर मास्टर ओमप्रकाश जाखल, मांगेराम भाकर रहे।