जिस डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर था नकल कराने का आरोप, उसे क्लीन चिट दी
नकल की पर्ची लेकर परीक्षा केंद्र में जाता लड़का वीडियाे में दिखा।
हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है। वैसे भी परीक्षा में नकल करवाने के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं। मीडिया के जरिए विजुअल सामने आने व मामला उठाने से कार्रवाई नहीं बदली जाती। मीडिया अधिकारी नहीं है जो उनके अनुसार कार्रवाई की जाए। वे हमारे अधिकारी अपने अनुसार ही करते हैं।\\\'\\\' -जगबीर सिंह,चेयरमैन, शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
एसडीएम ने सेंटर को क्लीन चिट दे दी है। बुधवार को अधिकारी को बुला कर मामले पर संज्ञान लिया गया था। जिसके बाद गुरुवार को एसडीएम ने भी केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया व फ्लाइंग की टीम हर समय वहां मौजूद रही। इस दौरान किसी भी अध्यापक ने ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जिससे नकल करवाने की बात सिद्ध है।
-कृष्ण कुमार, बीईओ, उकलाना
हिसार | साहू के राजकीय उच्च विद्यालय में बनाए परीक्षा केंद्र की महिला डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर एक शिकायतकर्ता ने नकल करवाने के अाराेप लगाए गए थे, लेकिन विभाग अधिकारी को बचाता नजर आया। महिला सुपरिटेंडेंट को परीक्षा केंद्र पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई। साथ ही बोर्ड चेयरमैन भी इस मामले पर अधिकारी के पक्ष में नजर आए। उक्त डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर उसे आउटसाइडर से खतरा है। जिसके चलते उन्हें परीक्षा केंद्र पर पुलिस की सुरक्षा चाहिए। शिकायतकर्ता सेंटर पर नकल करवाने के लिए बोलते हैं। जिसका विरोध करने पर उन्होंने शिकायत की। इधर, शिकायतकर्ता ने विभाग के अधिकारियों पर अपने साथी को बचाने की कोशिश करने का अाराेप लगया। कहा, अधिकारी परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही पेपर आउट कर देते हैं।