धर्मपाल सांगा मर्डर केस का मुख्य आरोपी जेल भेजा
हिसार| लाजपत नगर में सुलखनी की सरपंच के पति कांट्रेक्टर धर्मपाल सांगा की हत्या करने वाले कुलैरी वासी विनोद को रिमांड खत्म करने पर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। इस मामले में आरोपी का दोस्त संदीप उर्फ सैंडी गिरफ्त से बाहर है, जिसकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तोल और बाइक बरामद कर ली है। डीएन कॉलेज के पूर्व इनसो प्रधान सुनाम नैन की जहर के सेवन से मौत हुई थी। इसकी मौत के लिए आरोपी विनोद सांगा परिवार को जिम्मेदार मानता था। इसलिए धर्मपाल सांगा की रैकी के बाद गोलियां मारकर हत्या कर डाली थी। इसकी बेटी भी निशाने पर थी।