- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News The Rains With Strong Winds Fell On The Wall Of Rajiv Gandhi Seva Sadan Hail Damage To Wheat Gram And Mustard Crops
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से राजीव गांधी सेवा सदन की गिरी दीवार, ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की फसल में नुकसान
मार्च के महीने में हाेली-फाग के बाद बुधवार काे फिर बरसात अाैर कई जगह अाेले गिरे। माैसम विभाग की पूर्वानुमान के चलते माैसम ने रंग बदला अाैर मंगलवार रात काे हल्की बरसात ने दस्तक दी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव दिखा। बुधवार सुबह 8 बजे के बाद बरसात शुरू हुई ताे दाे घंटे झमाझम हाेती रही।
तापमान अधिकतम 24.8 तथा न्यूनतम 14.8 दर्ज किया, जबकि बरसात 4.3 एमएम अांकी गईं। शहर में अनेक जगह निचले इलाकाें में पानी भर गया। वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश से भिवानी रोहिल्ला स्थित राजीव गांधी सेवा सदन की दीवार गिर गई जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटे में 10484 ने किया आवेदन
{बिजली रही बाधित : बुधवार काे बरसात के बाद शहर के अधिकांश इलाकाें में चार घंटे से ज्यादा बिजली बाधित रही। इसमें शहर के दर्जन भर क्षेत्र शामिल रहें। बिजली कट के कारण छाेटे दुकानदाराें व लघु उद्योगों काे भी समस्याअाें से दाे चार हाेना पड़ा।
{मार्च का महीना बरसात से भरा : माैसम विभाग के पुर्वानुमान की मानें ताे मार्च के पूरे महीने बारिश रहेगी। अभी 14 मार्च के अासपास अाैर फिर 24 मार्च के नजदीक बारिश की संभावना बन रही है। इसके चलते किसानाें के माथे पर चिंता की लकीरें भी दिख रही हैं।
{इन इलाकाें में भरा पानी शहर के दर्जनभर से ज्यादा निचले इलाकाें में पानी भरने से लाेगाें काे परेशानी उठानी पड़ी है। कई जगह सीवरेज जाम की स्थिति पहले से बनी है, वहीं बरसात ने सिस्टम काे बिगाड़ कर रखा हुअा है। संत नगर, बडवाली ढाणी, माेहल्ला सैनियान, अर्बन एस्टेट, सूर्य नगर, निरंकारी भवन राेड, शांति नगर, अाॅटाे मार्केट समेत अनेक इलाकाें में पानी भरने के कारण लाेग को अाने-जाने में परेशानी हुई।
{यहां गिरे अाेले : जिले के कई गांवाें में बरसात के बाद अाेले गिरने से फसलाें काे नुकसान हुअा है। आदमपुर के गांव बगला, सीसवाल, चौधरीवाली, तेलनवाली, बांडाहेड़ी, बुड़ाक, घुड़साल आदि गांवों में बुधवार सुबह को बरसात अाैर शाम को ओले पड़े। ओलों से गेहूं, सरसों व चना की फसल को नुकसान पहुंचा है। बरवाला, सरसाेंद, बिछपड़ी अाैर सिवानी के अासपास ओलावृष्टि हुई।
हांसी के गांव गढ़ी से लेकर गांव बडाला बास इलाके तक ओलावृष्टि हुई। भाटोल की फोटो।
हिसार | बारिश अाैर तेज हवाओं से किसानाें की खड़ी फसल बिछ गई है। क्षेत्र के गांव सरसौद, बिचपड़ी, खेदड़, राजली, बहबलपुर, कालवास, आर्यनगर सहित दर्जनों गांवों में खेतों में फसल पकने को तैयार थी, लेकिन भारी बरसात से फसल खराब हो गई। फसल का बीमा करवाने वाले किसानों ने कंपनी से मुआवजा देनी की मांग की है। वहीं किसान राजेंद्र ने बताया कि बारिश की वजह से सरसों की फसल में सफेद रतुआ नामक बीमारी लग गई है। जिससे सरसों की फसल पर काफी नुकसान हुआ है। विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अगले 72 घंटों में आवेदन की एडवाइजरी जारी की थी। विभाग के आंकड़े के अनुसार अभी तक नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार 484 आवेदन आए हैं।