पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News The Report Villagers And Sarpanch Complained That The Construction Started Again Without The Construction Of A Road Drain

सड़क-नाला निर्माण कराए बिना भेजी िरपाेर्ट, ग्रामीणों और सरपंच ने शिकायत की ताे फिर शुरू हुआ निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर के अधिकारियों का भी जवाब नहीं है। कब क्या गुल खिला दें कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्षेत्र के मंगाली गांव में सड़क नहीं बनाने, नाला निर्माण के बारे में ग्रामीणाें ने सीएम विंडो पर शिकायत की ताे उसका जवाब देने काे पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग के अधिकारयाें और ठेकेदार ने सरपंच और अन्य काे गुमराह कर मंगाली गांव का निर्माण कार्य पूरा कराने के बारे में सीएम विंडो पर रिपोर्ट भेज दी। अब ग्रामीणाें और मंगाली के तीन सरपंचाें काे झूठी भेजी गई रिपोर्ट के बारे में पता चला ताे उन्हाेंने डीसी काे शिकायती पत्र भेजते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए गाेलमाल की जांच कराने की मांग की है। हालांकि ग्रामीणाें की शिकायत के बाद गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस मामले में पीडब्लूडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने सर्दी के कारण काम बीच में राेकने की बात कही है। इस संबंध में रिपोर्ट नहीं भेजी गई थी। जबकि तीनाें सरपंचाें ने ठेकेदार पर गुमराह कर एक पत्र पर हस्ताक्षर कराने का अाराेप लगाया है। दरअसल, मंगाली गांव के सामाजिक कार्यकर्ता वजीर चंद और अन्य ने सीएम विंडो पर 28 नवंबर 2019 काे शिकायत दी थी। इसमें अाराेप लगाया था कि गांव में पीडब्लूडी द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया। राेड के साइड में जाे मिट्टी डालकर बरम बनाने थे वाे अभी तक नहीं बनाए गए हैं। अंत में मंगाली गांव की तरफ से जहां पर नया राेड बनना था। उसका निर्माण कार्य बंद है तथा लगभग 200 फीट के राेड पर राेड़े डाल दिए गए हैं। सीमेंटेड राेड भी नहीं बनाई गई है। बरसाती और गांव के पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाई ई है। इसकी वजह से राेड से टूटने और लाेगाें के घराें में पानी भरने से संक्रामक राेगाें के फैलने का खतरा उत्पन्न हाे गया है। सीएम विंडो पर पहुंची शिकायत के जवाब में पीडब्लूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विशाल गुप्ता ने जवाब रिपोर्ट भेजी थी। इसमें कहा गया था कि मंगाली गांव के किसान द्वारा सीएम विंडो पर की शिकायत काे पूरा करा दिया गया है। जिसमें साइड में बरम, सीमेंटेड राेड और गड्ढे भरवाना शामिल है। परंतु इस कार्य के अंतर्गत गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाने का कार्य प्रावधान में नहीं है। शिकायतकर्ता ने साइन करने से मना कर िदया। गांव के लाेग व सरपंच काम से संतुष्ट है। जिन्होंने लिखित में दिया है। अब वजीर व सरपंचों ने डीसी काे शिकायती पत्र लिखा है। इसमें अारेाप लगाया है कि गांव में निर्माण कार्य कराए बिना ही पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सीएम विंडो पर रिपोर्ट पूरा काम कराने की भेज दी है। अधिकारियों काे भ्रमित किया गया है। गाेलमाल करने वालाें के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

ठेकेदार ने गुमराह कर एक पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए थे। दावा किया था कि सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है। गुमराह करने वाले ठेकेदार और अन्य के खिलाफ डीसी काे पत्र लिखा गया है। हर हाल में कार्रवाई कराई जाएगी।
-राकेश कुमार गांधी, सतपाल िसंह, सरपंच।

सर्दी में सड़क बनाने का कार्य नहीं किया जाता है। क्योंकि तारकाेल सर्दी में पिघलता नहीं है। निर्माण में परेशानी अाड़े अाती है। इसी कारण मंगाली गांव में कुछ समय के लिए काम राेक दिया गया था। सीएम विंडो पर गाेलमाल रिपोर्ट भेजने का अाराेप गलत है। फिर से काम शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणाें काे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी।
विशाल कुमार, एक्सईएन, पीडब्लूडी एंड बीएंडआर।


सड़क निर्माण का कार्य करते कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...