पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो साल की बच्ची को घुमाने ले गया था नौकर, मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | बस स्टैंड के पास दो साल की एक बच्ची के अपहरण की सूचना ने पुलिस को जमकर दौड़ाया। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया, वह बच्ची की मां की दुकान पर काम करता है। वह बच्ची को घुमाने के लिए ले गया। मां ने बच्ची के अपहरण की आशंका पर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने भी आनन-फानन में मामला दर्ज कर लिया। बस स्टैंड के पीछे एक चूड़ी भंडार की संचालिका फतेहाबाद की रहने वाली हैं। रोज फतेहाबाद से हांसी में आती हैं। उनकी दो वर्ष की बेटी है। शनिवार को शाम छह बजे वह दुकान बढ़ा रही थी। दुकान बढ़ाते समय उन्होंने देखा कि बेटी वहां नहीं है। बेटी शाम को गायब हो गई। दुकान का कर्मचारी धर्मेंद्र भी नहीं मिला। जिस पर उन्हें शक हुआ कि धर्मेंद्र ही बेटी को ले गया। धर्मेंद्र उनकी बेटी के साथ खेलता रहता था। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला ने भी अपने बेटी को आस-पड़ोस में खूब तलाशा। आखिरकार युवक बच्ची को लेकर दुकान पर पहुंचा तो मामला साफ हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूरा घटनाक्रम गलतफहमी को लेकर हुआ। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
खबरें और भी हैं...