- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News The Thieves Who Found The Old Lady Alone In The House Took Away The Jewelery Kept For The Wedding Of The Banker Daughter The Cash Of Thousands Also Took The Medals Of The Boxer Daughter
घर में वृद्धा को अकेले पाकर घुसे चोर, बैंकर बेटी की शादी के लिए रखे गहने, हजारों का कैश, बॉक्सर बेटी के मेडल भी ले गए
आजाद नगर स्थित अशोक विहार काॅलोनी में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी शशि चोपड़ा पुत्री बीएसएफ कर्मी नन्हा राम के आवास में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने अलमारी से करीब 20 तोले सोने के गहने, लगभग 70 हजार रुपये, पदक सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोपड़ा दंपति ने बैंक में जॉब कर रही अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदकर रखे हुए थे। इस वारदात के वक्त दंपति रिश्तेदार के यहां शोक जताने के लिए गया हुआ था। बच्चे पढ़ाई, नौकरी व खेल के सिलसिले में घर से बाहर थे। सिर्फ 90 वर्षीय मां सुंदर देवी मौजूद थी। जिसने आहट सुनकर चोरों को टोका लेकिन इनके कम दिखने और अस्वस्थ होने का फायदा उठाकर अपने मनसूबों में कामयाब हो गए। दोपहर करीब सवा एक बजे दंपति लौटकर आया तो चोरी का पता चला। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने साक्ष्य जुटाए और चोरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। अंदेशा है कि चोरों ने रैकी के बाद वारदात की है।
मां ने पूछा कौन, बोला : कृष्ण हूं चाबी लेने आया हूं, अलमारी में हाथ साफ कर गया
बीएसएफ कर्मी नन्हा राम ने बताया कि महाराष्ट्र में पोस्टिंग है। अभी छुट्टियां लेकर आया था। अपनी प|ी पुष्पा के साथ रिश्तेदार के यहां शोक जताने गया था। घर पर मां सुंदर देवी मौजूद थी जोकि अस्वस्थ हैं। चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उम्र के चलते आंखों की रोशनी भी कमजाेर हो गई है। हम सुबह करीब 11 बजे चले गए थे। बच्चे भी घर से बाहर थे। जब दोपहर को करीब सवा एक बजे लौटकर आए तो चोरी का पता चला। मां सुंदर देवी ने बताया कि किसी के अंदर आने की आहट सुनी थी। मैंने पूछा कि कौन है। वह बोला कि कृष्ण हूं। फिर पूछा कौन कृष्ण और अंदर कैसे आ गए। वह बोला कि मैं अपनी चाबी भूल गया हूं। वह लेने आया हूं। शायद दूसरे कमरे में रखी है। फिर अलमारी को खोलने की आवाज सुनाई दी। तब मां ने पूछा कि क्या कर रहे हो तो बोला कि चाबी लेने आया था। इसके बाद वह चला गया था। चोरों की संख्या एक से ज्यादा थी या नहीं, यह कहना मुश्किल है मगर बेटी की शादी के लिए रखे गहने, नकदी, बॉक्सर बेटी के पदक भी चोरी करके ले गए।
मां अस्वस्थ, प|ी को लगा सदमा हुई बेहोश
नन्हा राम ने बताया कि मां अस्वस्थ है मगर इस वारदात के बाद प|ी पुष्पा को काफी गहरा सदमा लगा है। बेटी की शादी के लिए खरीदे गहने चोरी हो गए। वहीं अपने मुक्कों से पदक जीतकर लाई बेटी के मेडल चोरी कर लिए। इस घटना को याद करके पुष्पा बार-बार बेसुध हो रही है। जिसके इलाज के लिए डॉक्टर को घर बुलाकर लाना पड़ गया।
घर में घुसकर बाइक और घड़ियां चुराकर ले गया चोर
हिसार| मंगाली आंकलान वासी सुभाष चंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को सुभाष चंद्र ने बताया कि 11 मार्च से 12 मार्च की रात को मोहित ने घर में घुसकर बाइक और उसमें रखी दो घड़ियां भी चुरा लीं। इसके खिलाफ पहले भी चोरी का केस दर्ज हो चुका है। इधर, महिला थाना पुलिस ने 6 मार्च को दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट मामले में विकास उर्फ विक्की को पकड़ा है।
कमरे से गार्डर, लोहे का गेट चुराकर ले गईं दो महिलाएं, केस दर्ज
हिसार| आजाद नगर थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को अमरदीप काॅलोनी वासी विनोद कुमार ने बताया कि चंद्रलोक काॅलोनी में मेरा मकान है, जिसका कमरा किराये पर दिया हुआ है। आरोप है कि दो महिलाओं ने वहां से मकान की छत पर रखे दो गार्डर, एक लोहे का दरवाजा और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इसका पता चलने पर महिलाओं को तलाश लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोग बोले-पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती
इस घटना से क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि आजाद नगर चौकी के समय पुलिस की टीम गश्त करती थी, लेकिन थाना बनने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं है। इसका फायदा उठाकर अपराधी अपने मनसूबों में कामयाब हो रहे हैं।
अाजाद नगर के अशाेक विहार में वह अलमारी जहां से चाेरी कर लिए गहने, नकदी व पदक
चोरी की घटना के बाद विलाप करती बीएसएफ कर्मी नन्हा राम की प|ी पुष्पा।