पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत में पशुओं की रखवाली को जा रहे युवक पर चाकुओं से हमला, कान कटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी | फाग के दिन पुट्ठी समैण में खेत में पशुओं की रखवाली के लिए जा रहे एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। हमले में युवक का कान फट गया। उसे गंभीर अवस्था में हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस को दिए बयान में पुट्ठी समैण निवासी अमित ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। फाग के दिन वह घर से खाना खाकर अपने खेत मे पशुओं की रखवाली के लिए जा रहा था। जैसे ही मंदसर जोहड़ के पास पंहुचा तो वहां पहले से ही कुछ युवक शराब के नशे में थे। युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करना शुरू कर दी।

एक युवक ने छुरे से दो वार किए। एक वार अमित की गर्दन पर लगा। दूसरा वार उनके कान पर किया। जिससे उनका कान फट गया। सभी युवक उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। वह उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। पुलिस ने अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
खबरें और भी हैं...