पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News There Are Plans To Roam Around The Sea Mountains And Islands Stay Alert Cases Of Swine Flu Are Also Coming In The Wake Of The Kareena Virus

समुंद्र, पहाड़ों अाैर द्वीपों पर घूमने का है प्लान ताे रहें अलर्ट, काेराेना वायरस को लेकर अलर्ट के बीच स्वाइन फ्लू के भी आ रहे मामले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में दस ट्रेवल एजेंसी विदेशों के लिए करती हैं बुकिंग टूर पैकेज

गर्मियों की छुट्टियों में परिवार समेत विदेश घूमने जाने वालाें काे भी इस बार काेराेना वायरस का डर सता रहा है। यही कारण है कि विदेशों में घूमने के लिए प्लान बनाने वालाें ने बुकिंग पैकेज ही कैंसिल करा लिए है। यदि हिसार की बात की जाए ताे यहां दस ट्रेवल एजेंसी एेसी हैं, जाे विदेशों के लिए बुकिंग करती हैं। सभी एजेंसियों काे बुकिंग कैंसिल हाेने के कारण के नुकसान का आंकड़ा एक करोड़ के आसपास होने अनुमान है। ट्रेवल एजेंसियों के पदाधिकारियाें का कहना है कि इस बार लाखाें का नुकसान हाे रहा है। पहली बार एेसा हुअा है, जाे एजेंसियों काे लाखाें का नुकसान हाे रहा है। दरअसल, गर्मियाें की छुट्टियाें में जिला के लाेग परिवार समेत विदेशों में घूमने के लिए जाते हैं। इसके लिए दाे से तीन माह पहले ही ट्रेवल एजेंसियाें के माध्यम से बुकिंग करानी शुरू कर दी जाती है। इस बार भी सैकड़ाें की संख्या में जिला के लाेगाें ने ट्रेवल एजेंसियों से बुकिंग पैकेज बुक कराए हुए थे। सूत्राें के अनुसार काेराेना वायरस के डर से लाेगाें ने बीस दिनों में इटली, शिमला, थाइलैंड, हांककांग, िसंगापुर, मलेशिया, जापान के लिए बुकिंग पैकेज कैंसिल करा दिए हैं।

ट्रेवल ऑपरेटरों का कहना है कि यह सबसे बुरा दौर है, जिसका वह सामना कर रहे हैं। नागाैरी ट्रेवल के संचालक गिरधर नागाैरी ने बताया कि काेराेना वायरस के डर से लाखाें रुपए से भी ज्यादा की बुकिंग कैंसिल की जा चुकी है। उन्हाेंने बताया कि वायरस के डर से लाेग कहीं भी जाना पंसद नहीं कर रहे हैं। इससे पहले कभी ट्रेवल सेक्टर में इतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

उनका कहना है कि पहले किसी एक देश में दिक्कत होती तो टूर दूसरे देश में शिफ्ट हो जाता था लेकिन काेराेना वायरस काे
लेकर पूरी दुनिया में डर का माहाैल पैदा हाे गया है। जिस वजह से
लाेग कही भी जाना पंसद नहीं कर रहे हैं।

केस स्टडी - यहां की बुकिंग कराई कैंसिल


िहसार के 25 लाेगाें के ग्रुप ने जून माह में थाईलैंड जाने के लिए बुकिंग कराई थी। काेराेना के डर से एक सप्ताह पहले ही बुकिंग काे कैंसिल करा दिया गया।


बुक कराए हाेटल भी करा रहे कैंसिल


कुछ लाेगाें ने विदेशों में रहने के लिए अाॅनलाइन हाेटल भी बुक करा लिए थे। काेराेना के डर से जाने का प्लान कैंसिल हाेने के बाद लाेगाें ने बुक कराए हाेटल काे भी कैसिल कराना शुरू कर दिया है। कुछ लाेग ट्रेवल एजेंसियों के संचालकों से भी बुक किए हाेटलाें काे कैंसिल कराने के संबंध में सलाह ले रहे हैं।


ऐसे करें बचाव


हाथों को साबुन से धोते रहें, खांसते-छींकते समय रूमाल का इस्तेमाल करें, डॉक्टर के परामर्श लेकर आराम, खूब पानी पीना, शरीर में पानी की कमी न होने देना। शुरुआत में पेरासीटामॉल जैसी दवाएं बुखार कम करने के लिए दी जाती हैं। बीमारी के बढ़ने पर एंटी वायरल दवा ओसिल्टामीवियर (टेमी फ्लू) से इलाज किया जाता है।

स्वाइन फ्लू के आंकड़े


राज्य केस मौत

महाराष्ट्र 42 00

उत्तर प्रदेश 64 08

आंध्र प्रदेश 22 02

पंजाब 39 00

हिमाचल प्रदेश 18 01

राजस्थान 32 01

गुजरात 19 00

केरल 26 02

मध्यप्रदेश 10 01

अाेडिशा 14 00

पोंडेचेरी 3 00

मणिपुर 3 00

तमिलनाडु 181 01

तेलंगाना 199 02

हरियाणा में यह रही स्थिति


वर्ष केस डेथ

2017 252 9

2018 61 7

2019 1041 16

2020 25 0(23 फरवरी तक)

स्वाइन फ्लू के देश में ये रहे आंकड़े


वर्ष केस डेथ

2017 38811 2270

2018 15266 1128

2019 28798 1218

2020 1132 18(23 फरवरी तक)

ये हैं लक्षण


नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना।

देशभर में यूं बढ़ा स्वाइन फ्लू


तिथि पॉजिटिव रोगी मृतकों की संख्या

12 जन. 2020 117 01

2 फरवरी 437 10

16 फरवरी 884 14

23 फरवरी 1132 18

लाेग कैंसिल कर रहे थाइलैंड, सिंगापुर, मलेसिया, इटली, जापान के अलावा कर्नाटक-शिमला के बुकिंग पैकेज

भूपेश मथुरिया | हिसार

अगर अाप समुंद्र किनारे, पहाड़ाें अाैर द्वीप पर परिवार-दाेस्ताें के साथ माैज-मस्ती के लिए घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं ताे अलर्ट हाे जाएं। काेराेना वायरस काे लेकर अलर्ट के बीच स्वाइन फ्लू भी फैला हुअा है। एेसे में वायरस मुक्त एवं अनुकूल माैसम का इंतजार करें। दरअसल, दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान सहित दक्षिणी भारत के राज्यों में कोरोना वायरस रोगी मिलने से हड़कंप मचा हुअा है। इस बीमारी के बीच स्वाइन फ्लू एच1-एन1 भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 23 फरवरी तक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर 1132 हो चुकी है। इनमें से मरने वालों की संख्या 18 है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एच1-एन1 वायरस काफी तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। 16 फरवरी तक लैब में पहुंचे सैंपल्स की जांच में पॉजिटिव रोगियों की संख्या 884 और मृतकों की संख्या 14 थी। महज सप्ताह भर में 248 नये रोगियों की वृद्धि के साथ वायरस 4 और लोगों की जान लील चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में 226, तमिलनाडु में 181, तेलंगाना में 199, कर्नाटक में 189 और हरियाणा में 25 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगी हैं। चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में 1-1 रोगी की पुष्टि हुई है। ऐसे में दोनों ही रोगों में बचाव में ही सावधानी है। संक्रमण से बचने के लिए खांसते व छींकते समय रूमाल का इस्तेमाल करें। हाथों को धोएं, भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क लगाएं और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

ट्रैवल एजेंसियों के संचालक बाेले- पहली बार उन्हें हो रहा एक करोड़ का नुकसान होने की आशंका

हिसार के 8 लाेगाें के ग्रुप ने कर्नाटक की बुकिंग कराई थी। जिसे तीन दिन पूर्व ही कैंसिल करा िदया गया।

हिसार के 12 लाेगाें के ग्रुप ने इटली के लिए बुकिंग कराई थी। चार दिन पहले ही काेराेना वायरस के डर से बुकिंग कैंसिल करा दी गई।


केस 3

केस 2

केस 1
खबरें और भी हैं...