चाकू गोदकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए
हिसार | महाबीर काॅलोनी निवासी प्रवेश की 7 मार्च की रात 9 बजे चाकू गोदकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुरानी सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज मनमोहन ने 12 क्वार्टर वासी पंकज उर्फ बच्ची, भारत नगर वासी विकास उर्फ मसूरी और ऋषि नगर वासी दीपक उर्फ हरसी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुलिस ने प्रवेश की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि मैं डीजे संचालक हूं। अपने दोस्त राहुल के साथ मटका चौक से शांति नगर की तरफ जा रहा था।
पार्क के पास आरोपियों ने चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राहुल ने उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया था। पुलिस ने घायल के बयान लेकर 8 मार्च को धारा 147,149,323,324,506,307 के तहत केस दर्ज कर लिया था।