पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Agroha News Haryana News Three Accused Stealing Earthwork From The Cremation Ground On Kharkada Road Sent To Jail After Remand

खरकड़ा मार्ग पर बने श्मशान घाट से अर्थी चुराने वाले तीन आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाला | खरकड़ा मार्ग पर बने श्मशान भूमि से सिल्वर धातु की बनी अर्थी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। सोमवार को श्मशान भूमि के प्रधान नफे सिंह रंगा द्वारा शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को खरकड़ा बनभौरी मार्ग टी-प्वांइट से काबू किया था। पकड़े गए आरोपितों में वार्ड 2 के अक्षय कुमार व बिन्नी और वार्ड 15 के नरसी उर्फ मौलड़ शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...