पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Barwala News Haryana News Three Accused Stealing Earthworms From The Crematorium Of Kharkada Sent To Jail After Remand

खरकड़ा के श्मशान घाट से अर्थी चुराने वाले तीन आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरकड़ा मार्ग पर बने श्मशान भूमि से सिल्वर धातु की बनी अर्थी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपितों से चोरी की गई अर्थी बरामद कर ली है। बता दें कि सोमवार को श्मशान भूमि के प्रधान नफे सिंह रंगा ने पुराना बस अड्डा स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि खरकड़ा मार्ग पर स्थित श्मशान भूमि से अज्ञात ने वहां रखी मृतप्राणी को लेकर आने वाली सिल्वर धातु की बनी अर्थी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को खरकड़ा बनभौरी मार्ग टी-प्वांइट से काबू किया था। पकड़े गए आरोपितों में वार्ड 2 के अक्षय कुमार व बिन्नी और वार्ड 15 के नरसी उर्फ मौलड़ शामिल हैं। इधर, हिसार मार्ग पर पेय पदार्थ के बंद पड़े गोदाम से कोल्ड ड्रिंक के खाली कैरेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने शहर के वार्ड एक निवासी प्रवीन व विजय, वार्ड 19 निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में वार्ड दो निवासी विशाल जावा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि हिसार मार्ग पर उसके गोदाम में 100 खाली कैरेट रखी हुई थी। बाद में जब संभाला तो चोरों ने ताला तोड़कर 25 कैरेट चुरा ली।

खेदड़ में दूषित पानी के नाले में गिरने से एक की मौत


बरवाला | खेदड़ में 33 वर्षीय युवक विजेंद्र की दूषित पानी के नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले के संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। आईओ ने बताया ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक नाले में गिर गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाले में गिरे युवक को निकलवाया। बाद में चिकित्सकों की जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया विजेंद्र पैदल जा रहा था अचानक ठोकर लगने से दूषित पानी के नाले में गिर गया। वह अविवाहित था व खेती बाड़ी का काम करता था।
खबरें और भी हैं...