पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Thurana39s Center Canceled Today Will Shift To Other Center Exam Will Also Be Conducted Again

थुराना का सेंटर रद्द, आज शिफ्ट होगा अन्य सेंटर पर, परीक्षा भी दोबारा कराई जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{डीईओ फ्लाइंग : 2 {डीसी फ्लाइंग : 2 {बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग : 3

{बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग : 14 {फ्लाइंग एसडीएम नारनौंद : 2

{फ्लाइंग एसडीएम हांसी : 2 {फ्लाइंग एसडीएम हिसार : 3

{फ्लाइंग एसडीएम हांसी-2 : 3 {फ्लाइंग एसएसएफ हिसार-2 : 2

{स्पेशल फ्लाइंग एसडीएम नारनौंद : 7 {एसएसएफ हिसार-1 : 9

दो अधिकारियों को भी किया रिलीव : एसडीएम हांसी फ्लाइंग द्वारा गुरुवार को बास के थुराना के परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया है। केंद्र पर नकल चल रही थी। साथ ही परीक्षा भी दोबारा करवाई जाएगी। सेंटर को शुक्रवार को अन्य स्थान पर ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं 2 अधिकारियों को भी रिलीव कर दिया है।


हिसार/हांसी| एचबीएसई की तरफ से गुरुवार को 10वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी का पेपर आयोजित करवाया गया। वहीं सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का गणित का पेपर करवाया। भिवानी बोर्ड की 19 फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण कर 50 नकलचियों पर नकेल कसी व यूएमसी बनाई। वहीं प्रदेशभर में गुरुवार को नकल के कुल 401 मामले सामने आए। जिले में 138 सेंटर पर 10वीं के लिए कुल 27186 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं जिसमें 12397 छात्राएं व 14789 छात्र शामिल हैं।

परीक्षा को नकल रहित रखने की पूर्ण कोशिश की जा रही है। जहां भी नकल के मामले सामने आते हैं, वहीं कार्य पर लगी फ्लाइंग उन्हें पकड़ यूएमसी बना रही है। किसी भी विद्यार्थी या अधिकारी को नकल करने या करवाने की कोई छूट नहीं दी गई है।
-धनपत राम, डीईईओ, हिसार।

50 नकलची पकड़कर यूएमसी बनाया
खबरें और भी हैं...