पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओम यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आगे बढ़ने के दिए टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी में महिलाओं के लिए सम्मान में अतिथियों ने टिप्स दिए। जिसके जरिए न केवल महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती है बल्कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित भी होंगी। इसके साथ ही समाज में महिलाओं की भागीदारी को भी बहुत ही अच्छे तरीके से सभी के बीच रखा। इससे न केवल हर किसी को नारी के अलग अलग रूप देखने को मिले बल्कि उसके द्वारा पूरे किए जाने वाले कर्तव्यों के बारे में भी सभी को बताया।

सुनीता दुग्गल ने कहा कि हमारे समाज में कोई न कोई कमी है, जिससे हमारे समाज का नैतिक मूल्य गिरता जा रहा है। महिलाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। वे शक्ति का प्रतीक है। डीएसपी भारती डबास ने कहा कि हम हमेशा समानता की बात करते हैं, लेकिन कभी इस समानता को हम अपनी असल जिंदगी में नहीं अपनाते हैं। उन्होंने पंचायत तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई महिला सरपंच बनती है तो वह चाहकर भी अपने कार्य नहीं कर पाती है। या तो उसका पति उसके सारे कार्यभार को संभालता है या फिर परिवार का कोई अन्य सदस्य। डाइट की टीचर ट्रेनर शबनम हंस ने मातृत्व के कर्तव्य के बारे में बताया। मातृत्व के रूप पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि साक्षात भगवान के रूप में मां होती है।

खबरें और भी हैं...