अपने संघर्षों व उपलब्धियों से आज की नारी ने बनाई अपनी पहचान : सुदेश
जैन धर्मशाला में अग्रवाल विकास महिला संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुदेश जैन, ललिता गोयल, पूनम जिंदल, जेसीआई अंशुल सिंगला द्वारा अग्रसेन महाराज के चरणों में ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच संचालक रमा जैन ने कहा कि आज इस अवसर पर हम महिलाओं का सम्मान करना चाहते हैं। उसके बाद अंजलि, पूर्णिमा, अंशुल जैन, पूजा द्वारा अग्रवाल समाज की सक्षम महिला निर्मल गुप्ता को पटका, माला, सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रीटा अग्रवाल ने सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया। पार्षद बेबी सिंगला व अनीता बंसल को संगीता, प्रेम जैन, स्वाति अग्रवाल, सुनीता जैन द्वारा सम्मान पत्र व शॉल दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि आज नारी ने अपनी उपलब्धियों से पहचान समाज में बना ली है। सीमा जैन ने दिल है छोटा सा गाना गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। रचित, अनुभव, अनाया इन बच्चों ने नारी पर कविता बोली। विनीता गोयल व सोनू जैन ने नारी शक्ति पर अपने विचार रखे। जेसीआई रेखा शर्मा ने नारियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महिलाओं ने तंबोला खेलकर आनंद उठाया। नीतू, आशु, उषा, मधु, आशा, मंजू, ममता, लता, सुनीता, नेहा, विना, विनीता, नीतू अग्रवाल, तानिया, सुरेखा, सोनाली,
पूजा, रेनू, रुचिका, अंजु गोयल आदि उपस्थित रहीं।
बच्चों ने नृत्यकर मनाया महिला दिवस
हांसी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टार वैली सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में नृत्य किया। गांवों से आई महिलाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। बुजुर्ग महिला वीना देवी ने शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरुप गीत प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन पंघाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद भयाना की प|ी सुनीता भयाना, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया की प|ी सरोज पूनिया मौजूद थीं। खरड़ की सरपंच सरोज सहरावत, खरकड़ी की सरपंच सुदेश कुमारी, भाटला की सरपंच सुदेश कुमारी, महजद की सरपंच कमलेश चहल, मसूदपुर की सरपंच पूजा दलाल, नियाणा की सरपंच सीमा घणघस, दयाल सिंह कालोनी की सरपंच संतोष कुमारी, खोखा की सरपंच कौशल्या आदि मौजूद रहीं। स्कूल के डायरेक्टर डाॅ. सुरेश पंघाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
वीरता की प्रतिक हैं महिलाएं: संजीव सिंगला
बरवाला | शहर के सिविल अस्पताल मार्ग पर स्थित होली होम पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी महिला स्टाफ सदस्यों को पुष्प व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजीव सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे धरती मां में उत्पन्न करने की शक्ति है वैसे ही शक्ति महिला में भी है। वीरता के लिए भी महिलाएं जानी जाती हैं। महारानी लक्ष्मीबाई, मां दुर्गा, मां काली ने जब अपना पूर्ण रूप लिया तो कोई इनके सामने टीक नहीं पाया। इस अवसर पर समिति सचिव नूतन, मुख्य शिक्षिका मीनाक्षी कथूरिया, नीतू, दिव्या, ज्योति, राजपति आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय महिला समिति ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
भास्कर न्यूज | हांसी
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जय भारत मंडल धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले मानव शृंखला बनाई व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर गोल्ड मेडलिस्ट राज साहिबा, कराटे खिलाड़ी आंचल को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील प्रधान बाला बिढाण व यशवंती गढ़ी ने की। संचालन जिला सचिव आशा खन्ना ने किया। मुख्य वक्ता ज्ञान विज्ञान कि जिला प्रधान अनीता शर्मा व राज लक्ष्मी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की समानता और मुक्ति के लिए हुए संघर्षों और उपलब्धियों का प्रतीक है। कार्यक्रम में सेवापति, संतरो, प्रोमिला मेट, नीलम, सरोज, रीता, सुशीला, प्रेम, कुसुम, सुनीता, लीला, अनीता, राम अवतार सुलचानी, सुरेंद्र यादव, ऋषिकेश ढांडा, रामफल मेट, केएल ग्रोवर, सतीश कुमार, बलजीत सिंह, कपूर बालम, सोमवीर मोर, मनीषा लाडवाल, ओपी मुंजाल आदि उपस्थित थे।
सुनीता जाखड़ को महिला दिवस पर किया सम्मानित
बरवाला | अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को शहर के विशाल योग आश्रम में महिला दिवस के अवसर पर भारती एजुकेशन सोसायटी की सचिव सुनीता जाखड़ को उनके द्वारा किए हुए सामाजिक, शैक्षणिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सुनीता जाखड़ समय-समय पर गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण, लड़कियों के लिए आत्म सुरक्षा के कैंप, पौधरोपण, पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ व बाल संस्कार शिविर आदि प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्हें यह सम्मान सेवा संघ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र सिंह गोयल द्वारा दिया गया।
प्रस्तुति देती छात्राएं।
होली होम स्कूल में महिला शिक्षकों को सम्मानित करते हुए।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं समिति की जिला सचिव व अन्य।
कार्यक्रम के दौरान सुनीता जाखड़ को सम्मानित करतेहुए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रवाल विकास महिला संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करती सदस्य।