एचएयू में फलदार पौधों की नर्सरी के लिए प्रशिक्षण 16 मार्च से
रोजगार विभाग में प्लेसमेंट ड्राइव 13 को, 90 पदों पर होगी भर्ती
हिसार | लघु सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में 13 मार्च को सुबह 10 बजे बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव में श्रीगणपति बायोटेक में कृषि मार्केटिंग के लिए सेल्स एग्जिक्यूटिव व रिलायंस निप्पों में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 90 पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर हो और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच हो अपने रोजगार पंजीकरण कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज सहित आकर इंटरव्यू दे सकते हैं।
सेक्टर 13 बिजलीघर से सुबह 8 से 12 बजे तक पावर कट
हिसार | 12 मार्च को सुबह 8.00 बजे से 12.00 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13 बिजलीघर से निकलने वाले 11 केवी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि डाबड़ा रोड स्पिनिंग मिल, मीरकां डीएस, लाडवा एपी, हुडा वाटर वर्कर्स की सप्लाई बाधित रहेगी क्याेंिक, इस दाैरान तोशाम रोड पर नई लाइन पर अर्थिंग का कार्य किया जाएगा।
हिसार | एचएयू के बागवानी विभाग की तरफ से 16 से 19 मार्च तक फलदार पौधों की नर्सरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक बागवानी विभाग में अपना नाम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रशिक्षण के लिए 25 उम्मीदवारों का चयन विभागीय चयन समिति द्वारा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।