कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत प्रजापत कारीगरों की ट्रेनिंग शुरू
हांसी| सुल्तानपुर में कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 20 प्रजापत कारीगरों की ट्रेनिंग शुरू की गई। ट्रेनिंग 22 मार्च तक चलेगी। ट्रेनिंग में खादी व ग्रामोद्योग आयोग अंबाला छावनी द्वारा करवाई जा रही है।
सहायक निदेशक सोहनपाल ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद 20 प्रजापत कारीगरों बिजली चालित चाक दिए जाएंगे। दो मिट्टी घोलने वाली बलंजर मशीन भी इन कारीगरों को वितरित की जाएंगी। ग्रामीण सेवा मंडल के सचिव राजेश सिंधु ने बताया कि इसमें कारीगरों को बाजार की मांग अनुसार आइटम बनाने सिखाए जाएंगे।