विद्यालय संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
मंडी आदमपुर सिटी | रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल के संस्थापक चौधरी सूरजभान बैनीवाल की छठीं पुण्यतिथि पर उन्हें विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्कूल प्रांगण में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सूरजभान बैनीवाल की जीवन यात्रा पर बनी बायोग्राफी दिखाई गई। विद्यालय संचालक डॉ. युद्धवीर सिंह, स्कूल निदेशिका डॉ. ज्योत्सना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।