खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर उकलाना के किसानों ने सौंपा ज्ञापन
उकलाना मंडी| गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने उप प्रधान इन्द्र सिंह पाबड़ा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार उकलाना को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में मौसम की मार से फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसान सभा ने किसानों को 30000 की राशि प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर बलबीर नंबरदार,ओम प्रकाश जगदीश किनाला, ओम पाबड़ा, रमेश,सतबीर,बलविंदर, दरवेश,भीम सिंह, चंदगी राम, सुरेश नारायण सिंह, रिछपाल कड़वासरा आदि मौजूद थे।