लाइनमैन को करंट लगने का मामला यूनियन का तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
गेट मीटिंग कर आक्रोश व्यक्त करते बिजली कर्मचारी।
हांसी | करंट से लाइनमैन के झुलसने के मामले में यूनियन ने आंदोलन तेज कर दिया है। सब अर्बन में रोषस्वरूप गेट मीटिंग तीसरे दिन भी जारी रखी। अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जगदीश जाखड़। संचालन सब यूनिट सचिव जोनी कुमार ने किया। मीटिंग में कहा गया कि दूसरे कर्मचारी के तबादले के बाद लाइनमैन बिजेंद्र महजद शिकायत केंद्र पर अकेला रह गया। लाइन पर काम करते हुए वह एक्सीडेंट का शिकार हो गया। यूनिट प्रधान सूरजमल शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को सजा नहीं दी जाती, तब तक कर्मचारी अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन से यूनियन अनुरोध करती है कि मामले की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करे। मीटिंग में मुख्य रूप से रमेश कुमार सिटी प्रधान, वेदपाल शर्मा सिसाय प्रधान, आजाद सिंह नारनौंद सचिव, सुमित कुमार, विनोद दुहन सर्कल सचिव, बलवान आदि मौजूद रहे।