पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल अस्पताल में आगामी आदेशों तक डाॅक्टर और अन्य स्टाफ की छुट्टियां रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाकर जहां लाेगाें से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। वहीं अब काेराेना काे लेकर आगामी आदेश तक सिविल अस्पताल के डाॅक्टराें से लेकर अन्य स्टाफ की छुट्टियां आगामी आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। यही नहीं हेल्थ इमरजेंसी भी घाेषित कर दी है। अधिकारियाें ने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हालांकि प्रदेश में अभी तक एक भी केस काेराेना का सामने नहीं अाया है। स्वास्थ्य से लेकर अन्य विभाग के अधिकारी लाेगाें काे जागरूकता अभियान के माध्यम से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। काेराेना के बारे में स्वास्थ्य मुख्यालय से सिविल सर्जन काे पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि आगामी आदेश तंक इमरजेंसी में ही डाॅक्टर और अन्य स्टाफ काे छुट्टी मिल सकेगी। यही नहीं मास्क के गैर जरूरी इस्तेमाल पर भी राेक लगाने काे कहा है। कहा कि मास्क काे अलमारी में रखा जाएं, ताकि मरीज और अन्य लाेगाें में भय का माहाैल पैदा न हाे। निजी लैब संचालकाें काे भी संदिग्ध मरीज के मिलने पर तुरंत सूचना देने काे कहा गया है। कहा कि यदि मरीज के संबंध में निजी लैब के संचालक ने सूचना छिपाई ताे उसके खिलाफ भी जांच के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

काेराेना जांच को सैंपल के लिए डाॅक्टर्स काे किया ट्रेंड, जल्द फील्ड वर्करों काे दी जाएगी जानकारी

हिसार | स्वास्थ्य विभाग की स्टेट काॅर्डिनेटर डाॅ. अपराजिता सिविल अस्पताल में पहुंचीं और प्राइवेट व सरकारी डाॅक्टराें काे काेराेना की जांच के लिए सैंपल लेने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। लाेगाें काे भी वायरस के प्रति जागरूक करने काे कहा। बैठक लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश िदए। बताया कि जल्द ही एएनएम और अन्य फील्ड वर्कर काे भी सैंपल कलेक्ट करने के बारे में जानकारी दी गई। (संबंधित खबरें पेज | 3 पर भी)

कोरोना वायरस से डरो ना

सिविल अस्पताल में काेराेना वायरस से बचाव एवं राेकथाम काे लेकर सरकारी अाैर निजी अस्पतालाें में डाॅक्टर्स काे ट्रेनिंग देते विशेषज्ञ।
खबरें और भी हैं...