3 साल में तैयार किया वैज चीज, जो नॉनवेज से सस्ता व कम फैट का
जोड़िया गुरुद्वारे के होला मोहल्ला के मेले में हादसा नहीं तीन लोगों की हत्या हुई है। दो महिलाओं और एक व्यक्ति को कुचल फोर व्हीलर चालक ने उनकी हत्या की। हालांकि वह सिर्फ अपनी भाभी ममता और पड़ोसी अशोक को ही मारना चाहता था। लेकिन उसके फोर व्हीलर के आगे बाइक और एक्टिवा भी आ गई और इस पर सवार शिवानी भी चपेट में आ गई और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी भाभी और पड़ोसी अशोक के अवैध संबंध हैं। वह पहले भी उन्हें एक साथ आते-जाते देख चुका था। रविवार को होल्ला मोहल्ला के मेले में भी दोनों साथ घूम रहे थे। इस पर उसने उन पर फोर व्हीलर चढ़ा दिया। फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा था। पुलिस ने भी घायल शुभम कांबोज की शिकायत पर धारा-279, 337, 304ए और 427 लगाई थी लेकिन जब चालक निखिल से बात की तो उसने खुलासा किया कि उसने जान बूझकर फोर व्हीलर अपनी भाभी ममता और पड़ोसी अशोक पर चढ़ाया है। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बुजुर्ग महिला को बातों में उलझा गहने उतरवा ले गए स्कूटी सवार ठग
फरीदाबाद | स्कूटी सवार ठग एक बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा ले गए। बनियावाड़ा बल्लभगढ़ निवासी व्यापारी कैलाश चंद की अपनी दुकान है। उनकी बुजुर्ग प|ी स्नेह लता रविवार दोपहर घर के पास स्थित दुकान पर ब्रेड लेने गई थी। रास्ते में हेलमेट पहने दो युवक स्कूटी से आए। खुद को उनके बेटे का दोस्त बताया। उसने महिला से अंगूठी उतरवाते हुए कहा कि उनके बेटे ने यह अंगूठी ज्यादा वजन की बनाने के लिए कहा है। इसका नाप लेना है। महिला को बातों में उलझा अंगूठी व कुंडल उतरवा लिए। कहा कि नाप लेकर घर पर वापस कर देंगे। महिला के घर जाते ही दोनों ठग स्कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
गुड़गांव | भोंडसी थाना क्षेत्र में परचून दुकानदार द्वारा 11 वर्षीय बच्ची के साथ बदनीयत से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी दुकानदार व दो अन्य ने उसके घर आकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी परचून की दुकान पर घड़ी का सेल लेने गई थी। दुकानदार बेटी को कैबिन में ले गया व उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची का मुंह दबाकर रेप का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के
विरोध के चलते कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची छूटकर घर भाग आई और परिजनों को बताया। आरोपी दुकानदार ने उन्हें शिकायत करने से रोकने के लिए दो लोगों को उसके घर भेजा। ये दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
एडमिशन अलर्ट
रिमोट सेंसिंग में कॅरिअर बनाने के लिए आईआईआरएस से करें पीजी डिप्लोमाआईआईआरएस एंट्रेंस टेस्ट
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) ने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कोर्स : एग्रीकल्चर एंड सॉइल, फॉरेस्ट रिसोर्सेस एंड इकोसिस्टम एनालिसिस, जियोसाइंसेस, नेचुरल हजार्ड एंड डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट, अर्बन एंड रीजनल स्टडीज, मरीन एंड एटमोस्फेरिक साइंसेस, सैटेलाइट इमेज एनालिसिस एंड फोटोग्रामेट्री और वॉटर रिसोर्सेस में स्पेशलाइजेशन के साथ पीजी डिप्लोमा या एमटेक इन रिर्मोट सेंसिंग एंड जीआईएस की पढ़ाई कर सकते हैं।
किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग देहरादून (उत्तराखंड)।
एलिजिबिलिटी : अलग-अलग स्पेशलाइजेशन की भिन्न एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है। आवेदक इन्हें नीचे दी गई लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 मार्च, 2020
परीक्षा की अंतिम तिथि : 9 मई, 2020
अधिक जानकारी के लिए देखें : https://bit.ly/3aDW68F
एपी आईसीईटी - 2020 एग्जामिनेशन
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी तिरुपति द्वारा आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपीआईसीईटी) 2020 आयोजित किया जा रहा है।
कोर्स : इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए स्टूडेंट्स एमबीए और मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के दूसरे साल में लैटरल एंट्री के जरिए भी प्रवेश मिलेगा।
किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश : जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी अनंतपुर, गायत्री विद्या परिषद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग विशाखापट्टनम, श्री इंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हैदराबाद आदि इंस्टीट्यूशन्स में प्रवेश मिलेगा।
एलिजिबिलिटी : तीनों कोर्स की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग है-
{एमबीए- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम तीन साल की बैचलर डिग्री अनिवार्य है।
{एमसीए- इंटरमीडिएट या डिग्री लेवल पर मैथेमैटिक्स के साथ न्यूनतम तीन साल का ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
{एमसीए (लैटरल एंट्री)- इसमें आवेदन करने के लिए बारहवीं कक्षा या डिग्री स्तर पर मैथेमैटिक्स के साथ बीसीए या आईटी/सीएस डिग्री अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि : 2 अप्रैल, 2020
परीक्षा की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल, 2020
अधिक जानकारी के लिए देखें : https://bit.ly/2IyCw1A
जीआईपीई कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन
गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स पुणे द्वारा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कोर्स : बीएससी (इकोनॉमिक्स) के साथ इकोनॉमिक्स, फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स, एग्रीबिजनेस इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस में एमएससी कर सकते हैं।
किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश : गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स पुणे
एलिजिबिलिटी : दोनों कोर्स की योग्यता अलग-अलग निर्धारित है-
{बीएससी- बारहवीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
{एमएससी- ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए पात्र हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि : बीएससी प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2020 है। वहीं एमएससी के लिए यह तिथि 29 मई, 2020 रखी गई है।
परीक्षा की तिथि : बीएससी और एमएससी की परीक्षा क्रमश: 3 मई, 2020 और 14 जून, 2020 को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए देखें : https://bit.ly/2vHv81n
तेजपुर यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम
तेजपुर यूनिवर्सिटी द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कोर्स : फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स से बीएससी एवं बीएड कर सकते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमैटिक्स और लाइफ साइंस में इंटीग्रेटेड एमएससी की पढ़ाई की जा सकती है। इसके अलावा इंग्लिश, लिंग्विस्टिक्स एंड लैंग्वेज टेक्नोलॉजी, कल्चरल स्टडीज, सोशियोलॉजी, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, कम्युनिकेशन फॉर डेवलपमेंट, हिंदी, सोशल वर्क, एजुकेशन और असामीज में एमए किया जा सकता है। एमकॉम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश : तेजपुर यूनिवर्सिटी असम
एलिजिबिलिटी : अलग-अलग कोर्स की योग्यता भिन्न है। आवेदक नीचे दी गई लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि : 7 अप्रैल, 2020
परीक्षा की अंतिम तिथि : 29 मई से 31 मई, 2020
अधिक जानकारी के लिए देखें: https://bit.ly/2TAIaqw
एनआईटी एडमिशन टेस्ट
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली (एनआईटीटी) द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कोर्स : एमए इन इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर
किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली
एलिजिबिलिटी : कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर/लैंग्वेज/ईएलटी/लिंग्विस्टिक्स में बीए की डिग्री होना अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि : मार्च के अंतिम सप्ताह से एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। अभी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।
परीक्षा की तिथि : केवल आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
अधिक जानकारी के लिए देखें : https://bit.ly/2Iv6X8Z
ड्राइवर की बताई कहानी झूठी निकली तो पकड़ा गया
होला मोहल्ला में हादसा नहीं हत्या हुई | पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
यमुनानगर में ड्राइवर ने कबूला- भाभी के अवैध संबंध नहीं थे मंजूर, पड़ोसी के साथ मेले में गई थी, इसलिए उन पर गाड़ी चढ़ाई
प|ी से मिलाने के बहाने घर बुला युवती से दुष्कर्म
कई देशों में चीज पर लगा दिया था बैन
साइंटिस्ट सम्मानित
हाेंगे : डाॅ. गुरदियाल सिंह
सरसाें की खल से मांस की तर्ज पर चीज तैयार कर संस्थान के साइंटिस्ट्स ने सराहनीय कार्य किया है। साइंटिस्ट्स काे भी सम्मानित किया जाएगा।
- डाॅ. गुरदियाल सिंह, कुलपति, लुवास।
पनीर और चीज में अंतर : लुवास के वैज्ञानिकाें के अनुसार पनीर और चीज में अधिक अंतर नहीं होता है। चीज रूप में पनीर का उपयोग भारत और एशिया के देशों में बहुत अधिक होता है। चीज और पनीर दोनों ही दूध से बनने वाले प्रोडक्ट हैं। पनीर जहां घर पर आसानी से तैयार हो जाता है वहीं चीज को तैयार करने में कुछ अन्य एंजाइम की आवश्यकता होती है। पनीर को हम अधिक दिनों तक उपयोग में नहीं ला पाते वहीं चीज पनीर से ज्यादा दिन चलता है।
प्लांट के माध्यम से ऐसे तैयार किए जाते हैं एंजाइम
लुवास के वैज्ञानिकों के अनुसार रात में सरसाे से प्राप्त हाेने वाली खल काे पानी से डाल दिया जाता है। इसके बाद सुबह के समय खल काे पानी से निकालकर पशुओं काे डाल दिया जाता है। खल के पानी के माध्यम से रेनेट की तर्ज पर ही एंजाइम निकाले जाते हैं। इसके बाद चीज तैयार किया जाता है। इसका स्वाद मांसाहारी चीज से भी अधिक स्वादिष्ट हाेता है। मांस से तैयार चीज की कीमत 555 रुपये प्रति किलाे जबकि प्लांट से तैयार चीज की कीमत 439 रुपये प्रति किलाे है।
लुवास के अधिकारियों के अनुसार बछड़ाें के कटान के बाद तैयार किए जाने वाले चीज पर जर्मनी, नीदरलैंड, फ्रांस में बैन लगा दिया गया था, जबकि कुछ इस्लामिक कंट्री ने भी इसे गलत बताया था। इसके बाद से ही लुवास के वैज्ञानिक प्लांट के माध्यम से मांस वाले स्वाद का ही चीज तैयार कराने में जुटे थे। बता दें कि भारत में गोमांस पर पहले से प्रतिबंध है।
हरियाणा
भास्कर न्यूज | पलवल
प|ी व बच्चों से मिलवाने की बात कहकर 24 वर्षीय महिला को घर ले जाकर दुष्कर्म करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 24 फरवरी की रात को करीब नौ बजे वह न्यू कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गई थी। तभी रास्ते में न्यू कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नामक एक युवक उसे मिला और कहा कि घर चलो तुम्हें अपनी प|ी व बच्चों से मिलवाता हूं। चूंकि वह पहले से ही सुरेंद्र को जानती थी, जिसके चलते उसके कहने पर घर चली गई, लेकिन जब वह उसके घर पहुंची तो वहां पर कोई भी नही था। सुरेंद्र ने मौके का फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसने हिम्मत जुटा कर आठ मार्च को महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी ने बताया कि वह गाड़ी में एक फैक्टरी से बैरिंग के पार्ट लोड कर ला रहा था। उसे जोड़िया के पास स्क्रैप कारोबारी ने भेजा था। पुलिस ने जब इसकी जांच की कि वह कहां से सामान लेकर आया था और किस ने भेजा था जो उसकी बताई बात झूठी निकली। वहीं इस हादसे के बाद आजाद नगर और शांति कॉलोनी में ये ही चर्चा थी कि निखिल ने यह सब जानबूझकर किया है। क्योंकि उसे पता था कि उसकी भाभी पड़ोसी अशोक के साथ बातचीत करती है। बता दें अशोक का मकान ममता के मकान से एक गली छोड़कर दूसरी गली में है। आरोपी निखिल अभी अविवाहित है और उसके तीन भाई और हैं।
यमुनानगर | आरोपी गाड़ी चालक को ले जाती पुलिस।
महबूब अली | हिसार
मांसाहारी चीज तैयार करने के लिए अब बछड़ाें काे काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लंबी रिसर्च के बाद लुवास की वैज्ञानिक डाॅ. शैली जैन और उनकी टीम ने पाैधाें के प्लांट, सरसाें और खल से रैनेट एंजाइम निकालकर विशेष प्रकार का चीज तैयार करने में सफलता हासिल की है। इस तैयार चीज में मांस की आवश्यकता नहीं है। यह न सिर्फ मांस से तैयार चीज की तरह ही स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें फैट भी नाममात्र ही है। रिसर्च के बाद सरसाें की खल से तैयार कराए चीज की रिसर्च काे पेटेंट के लिए विभागीय अधिकारियों काे भेजा गया है। जल्द ही पेटेंट हाेने की भी संभावना है।
दरअसल, मांसाहारी चीज काे रेनेट नामक एंजाइम के माध्यम से बनाया जाता है, जाेकि बछड़ाें के पेट में पाया जाता है। बछड़ाें काे मारने के बाद उससे एंजाइम प्राप्त कर जेनेटिकल माेडिफाई बैक्टिरिया के माध्यम से यह चीज तैयार कराया जाता है। इससे जहां पशुओं का कटान हाेता है, वहीं यह महंगा भी अधिक हाेता है। हालांकि बाजार में शाकाहारी चीज की भी कई वैरायटीज माैजूद हैं।
लुवास के कुलपति डाॅ. गुरदियाल सिंह और लाइव स्टाॅक प्राेडक्ट टेक्नाेलाॅजी अाॅफ वेटरनरी साइंस के डायरेक्टर डाॅ. एसएस अहलावत ने बताया कि संस्थान की डाॅ. शैली जैन बछड़ाें के बजाय प्लांट से एंजाइम निकालकर चीज तैयार करने में जुटी थी। जिस पर सफलता पा ली है। सरसाे और इससे तैयार खल के माध्यम से रेनेट से मिलते जुलते एंजाइम तैयार िकए। इसके माध्यम से काेटेज और माैजरेला चीज तैयार िकया। उक्त चीज की खासियत यह है कि यह एनीमल के अंदर से निकाले गए एंजाइम यानि मांसाहार से तैयार चीज से अधिक स्वादिष्ट है। यही नहीं इसके अंदर फैट भी नाममात्र ही है। प्राेटीन की मात्रा बछड़े से प्राप्त एंजाइम से तैयार चीज की जितनी ही है। बताया कि रिसर्च काे पेटेंट के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। दिल्ली के आईसीएआर के अधिकारियों ने भी पेटेंट के बारे में लुवास के अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी है। जल्द ही पेटेंट की उम्मीद है।
सवाल और सुझाव के लिए
ई-मेल कीिजए education@dbcorp.in
5
, हिसार, मंगलवार, 10 मार्च, 2020