विक्रम सचिव तो बलराज बने निफा के प्रधान
हिसार | रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में गुरुवार को राष्ट्रीय संस्था निफा की शाखा के रूप में नई टीम को गठन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि योगेश बिदानी, राजपाल व डीटीओ सुरेंद्र श्योराण ने शिरकत की। इस दौरान बलराज खुंडिया को प्रधान, विक्रम काजला को सचिव, नीलम शर्मा को कोषाध्यक्ष अाैर किरण शर्मा को महिला समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए हरियाणा के अध्यक्ष जितेंद्र नरवाल ने समाज में युवाअाें की भूमिका व निफा के बारे में जानकारी दी। मुख्यअतिथि योगेश बिदानी ने युवाअाें को लगातार समाज से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस मौके पर निफा हरियाणा के अध्यक्ष जितेंद्र नरवाल, राजकीय सचिव दलबीर, पंकज शर्मा, कुलदीप, शिवम चौरसिया विकास, अमित, शुभम, सुखबीर, पूनम सैनी अाैर प्रीति बिश्नोई सहित अन्य युवा मौजूद थे।