पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पशुओं के टीकाकरण में ग्रामीण न बरतें लापरवाही : डॉ. रेखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | सिवानी उपमंडल के गांव खरकड़ी में पशुपालन विभाग की टीम ने शनिवार को शिविर लगाया। इसका संचालन गैण्डावास की पशुचिकित्सक डॉ. रेखा यादव व सिवानी के पशुचिकित्सक डॉ. देवेंदर पूनिया ने किया। डॉ. देवेंदर पूनिया ने पशुपालकों को बताया कि वो अपने पशुओं को नियमित रूप से खनिज मिश्रण खिलाएं। विभाग द्वारा हर साल मुंहखुर व गलघोंटू के टीके बिल्कुल मुफ्त लगाए जाते हैं जो हर पशुपालक को अपने हर पशु को लगवाने चाहिए, कुछ पशुपालक अपने दूध देने वाले पशु को ये टीके नहीं लगवाते जोकि बिल्कुल गलत है।
खबरें और भी हैं...