वार्ड 19 से नवनिर्वाचित निगम पार्षद पिंकी शर्मा ने ली शपथ
पार्षद पिंकी शर्मा काे शपथ दिलाते हुए मेयर गाैतम सरदाना।
हिसार | वार्ड - 19 से नवनिर्वाचित पार्षद पिंकी शर्मा ने पार्षद पद की पद व गोपनीयता की शपथ गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में ली। मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मेयर ने पार्षदों की मौजूदगी में पिंकी शर्मा को शपथ दिलाई। स्व. पार्षद नरेंद्र शर्मा की प|ी पिंकी शर्मा ने समारोह में कहा कि जनता से जो विश्वास के साथ मुझे जीत दिलाई है मैं उस विश्वास के तहत अपने वार्ड के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी। मेरा लक्ष्य है कि वार्ड का विकास कर अपने पति के सपने को साकार करूं। मेयर ने कहा कि चुनाव जीत पर सभी को बधाई देता हूं। निगम कमिश्नर डाॅ. जेके आभीर ने कहा कि आज हमारा हाउस पूरा हो गया है। इस अवसर जेसी शालिनी चेतल, एमई सुरेश गोयल, पार्षद अनिल जैन, भूप सिंह, मनोहर लाल, प्रीतम सैनी, कविता केडिया, ज्योति महाजन, बिमला देवी, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार, उमेद खन्ना सहित पार्षद पिंकी शर्मा के परिजन व पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।