पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Agroha News Haryana News Water Harvesting In The Fields Due To Rain Spoiled 500 Acres Of Crops In Three Villages

बारिश से खेतों में जलभराव से तीन गांवों की 500 एकड़ फसल खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में बारिश के पानी की वजह से गेहूं की फसलों में अत्यधिक पानी खड़ा होने की वजह से क्षेत्र के तीन गांवों की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए गिरदावरी करने और उचित मुआवजे की मांग की है। जानकारी के मुताबिक खरकड़ी, सुलखनी और घिराय गांव में चोवे की समस्या के अलावा हाल ही में हुई बारिश ने गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए बर्बाद हुई गेहूं की फसलों की गिरदावरी करने और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

दुर्जनपुर में संदिग्ध हालत में सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मौत

अग्रोहा| दुर्जनपुर गांव में संदिग्ध हालत में गिरकर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतक व्यक्ति के बेटे के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस को दिये बयान में दुर्जनपुर निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता पप्पी को मिर्गी के दौरे आते थे और उसके पिता को शुक्रवार दोपकर को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर गया। जिससे उसे सिर पर गंभीर चोटें आई। जिस गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के आपताकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मेडिकल के सीएमओ डा. राहुल गौतम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुलखनी के खेतों में जमा बरसात का पानी ।
खबरें और भी हैं...