- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Were Selling Masks Of 15 For 80 Paise In 30 Health Team Sealed Paul Medical Hall And National Surgical Agency
80 पैसे से ~15 का मास्क बेच रहे थे 30 में, हेल्थ टीम ने पॉल मेडिकल हॉल और नेशनल सर्जिकल एजेंसी की सील
टीम ने बोगस ग्राहक भेज खरीदा था मास्क
कोरोना वायरस के चलते फेस मास्क की काफी कमी है। इसका फायदा दवाइयों व सर्जिकल आइटम के विक्रेताओं ने उठाते हुए लोगों से अवैध वसूली करनी शुरू कर दी है। जो फेस मास्क 80 पैसे से लेकर 15 रुपये में अाता है उसे 30-30 रुपये में बेच रहे हैं।
ऐसी ही ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें मिलने पर हेल्थ एंड ड्रग विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तायल गार्डन रोड स्थित पॉल मेडिकल हॉल और मोती बाजार स्थित नेशनल सर्जिकल एजेंसी पर बोगस ग्राहक बेचकर मास्क मंगवाए। 2 मास्क के 60 रुपये वसूल लिए। टीम ने मास्क का कवर देखा तो उस पर न तो एमआरपी अंकित था और न ही उत्पादन की तिथि लिखी थी। ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी अाैर पीपीसी इंचार्ज डॉ. नवनीत की टीम ने शॉप्स पर छापा मार दिया। वहां जांच करने पर और भी खामियां मिलीं। ड्रग एक्ट की उल्लंघना करने पर टीम ने दोनों शॉप को सील करके संचालकों को नोटिस थमा दिया। बता दें कि सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने 2 दिन पहले ही अपने कार्यालय में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक ली थी। उन्हें चेताया था कि कोरोना वायरस की आड़ में किसी ने मास्क को ज्यादा कीमत पर बेचा और ब्लैकमार्केटिंग की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डब्लूएचओ ने किया आगाह साइबर क्रिमिनल्स सक्रिय
हिसार | जब कोई देश गंभीर बीमारी की चपेट में आता है तब-तब विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ हर संभव मदद के लिए तत्पर रहता है। आर्थिक सहायता से लेकर दवाइयां, साधन-संसाधन, जागरूकता के लिए प्रस्तुतियां सहित अन्य जानकारियां साझा करते हैं। चीन से पनपा कोरोना वायरस अब कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने वेबसाइट के माध्यम से स्वास्थ्य संगठनों व नागरिकों को साइबर क्रिमिनल्स के सक्रिय होने पर चेताया है। संगठन ने सजग किया है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को डब्ल्यूएचओ का सदस्य बताकर गोपनीय जानकारी और रुपये मांगता है तो सतर्क रहें। उन्हें जानकारी देने से पहले सत्यापित कर लें कि वाकई डब्ल्यूएचओ के सदस्य या ऑफिसर हैं या फिर फ्रॉड।
हेल्पलाइन पर खांसी-जुकाम के रोगी ले रहे जानकारी
सिविल अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 70278-30252 पर खांसी और जुकाम से परेशान रोगियों ने कॉल करके जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। स्टाफ नर्स ने कॉल्स व कॉलर की डिटेल रजिस्टर में दर्ज करनी शुरू कर दी है। इमरजेंसी वार्ड में खांसी व जुकाम के मरीज पहुंचे थे। हालांकि की कोई कोरोना संदिग्ध नहीं है। हेल्पलाइन नंबर पर रविवार को 3 कॉल आई हैं।
कोरोना वायरस के अलर्ट के बीच फेस मास्क की कालाबाजारी का खुलासा
स्वास्थ्य विभाग टीम ज्यादा कीमत पर मास्क बेचने पर सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई करती हुई।