संदिग्ध हालात में महिला लापता, मामला दर्ज
अग्रोहा| चिकनवास गांव में संदिग्ध हालत में एक महिला घर से लापता हो गई है। पुलिस ने लापता महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिये बयान में चिकनवास निवासी बलराज ने बताया कि उसकी प|ी 22 वर्षीय 11 मार्च को घर पर अकेली थी। वह काम पर गया हुआ था। शाम को वह घर पर आया तो उसकी प|ी घर पर नहीं मिली। उसने आप-पास पड़ोस में पूछताछ की तो कोई अता-पता नहीं लगा । उसके बाद उसे अपने रिश्तेदारों को सूचना की और सभी ने अपने स्तर पर तलाश किया। तीन दिन बाद भी उसकी प|ी को कोई सुराग नहीं लगा है।