महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार : विजय सिंह
हिसार | सेंट कबीर अाैर सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विजय सिंह ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हमारे व दोनों विद्यालयों के लिए बड़े हर्ष की बात है कि सेंट कबीर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू महतानी को 35 वर्ष से अधिक शिक्षा के द्वारा समाज सेवा के लिए अवाॅर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान सुनीता दुग्गल मेंबर ऑफ पार्लियामेंट द्वारा नवाजा गया। विद्यालय मैनजेमेंट की तरफ से नीरू महतानी को बधाई देते हुए विजय सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं, इसी विश्वास के साथ हम समाज में उन्नत हो सकते हैं। विद्यालय संरक्षक सविता सिंह ने बताया नीरू महतानी के मार्गदर्शन में विद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मुकाम हासिल किया है।